सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP Police Constable Result 2025 Out: 6525 Candidates Selected, Check Final Result Online

MP Police Constable 2025: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का अंतिम परिणाम जारी, 6525 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Thu, 09 Apr 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Police Constable 2025 Final Result: एमपीईएसबी ने एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी किया। 7500 पदों के लिए हुई भर्ती में 6525 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। परीक्षा 30 अक्तूबर से 15 दिसंबर 2025 तक हुई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।
 

MP Police Constable Result 2025 Out: 6525 Candidates Selected, Check Final Result Online
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

MP Police Constable Final Result: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह भर्ती प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। लंबे समय से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है।

Trending Videos

7,500 रिक्तियों के लिए आयोजित हुई थी भर्ती परीक्षा

यह भर्ती परीक्षा 30 अक्तूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा मध्यप्रदेश के 11 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में आयोजित हुई।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7500 पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया था। इन पदों के लिए कुल 9,78,059 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिससे इस भर्ती की प्रतिस्पर्धा का स्तर साफ दिखाई देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण का परिणाम और शारीरिक परीक्षा

भर्ती के पहले चरण का परिणाम 25 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। इस चरण में कुल 57,985 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PPT) के लिए योग्य घोषित किया गया।

इसके बाद 23 फरवरी 2026 से 14 मार्च 2026 तक प्रदेश के 10 जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

फाइनल रिजल्ट कैसे तैयार हुआ?

अंतिम परिणाम Normalised Equi-Percentile (NEP) पद्धति के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा दोनों के अंकों को समाहित कर अंतिम मेरिट सूची तैयार की गई।

इस प्रक्रिया के तहत कुल 6525 पदों पर चयन किया गया है, जिसमें 87 प्रतिशत मुख्य भाग और 13 प्रतिशत ओबीसी पद शामिल हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed