{"_id":"69d8cd0afb0b7233320a86de","slug":"video-gada-ma-cal-sapalii-ma-bjal-ka-tara-tatakara-gara-jhalsakara-patarakara-ka-mata-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में चालू सप्लाई में बिजली का तार टूटकर गिरा, झुलसकर पत्रकार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में चालू सप्लाई में बिजली का तार टूटकर गिरा, झुलसकर पत्रकार की मौत
यूपी के गोंडा में शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसके चपेट में आकर एक पत्रकार की झुलकर मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने विभागीय लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा और नौकरी देने की मांग की। साथ ही आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। जानकारी पर डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
चपेट में आने से गांव निवासी दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता रंजीत तिवारी (32) की झुलस कर मौत हो गई। घटना के बाद डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी विनीत जायसवाल ने पहुंचकर परिजनों को ढांढ़स बंधाया। नाराज लोगों ने अधिकारियों पर गंभीर लापारवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा, नौकरी व कार्रवाई की मांग की है।
घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के पथवलिया गांव की है। गांव निवासी रंजीत तिवारी की मौत हुई है। वह एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता थे। बताया गया कि राजेश सुबह पड़ोसी के घर गए थे। इसी समय चालू सप्लाई में तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गए। मौके पर ही उनकी सांसें टूट गईं। उधर, लोगों ने फोन करके सप्लाई बंद कराई।
सूचना पर जनपद न्यायाधीश दुर्ग नारायन सिंह, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी विनीत जायसवाल ने लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है। डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।