सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Smart bus station will be built in the city on the lines of PPP model

Gonda News: शहर में पीपीपी मॉडल की तर्ज पर बनेगा स्मार्ट बस स्टेशन

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 09 Apr 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Smart bus station will be built in the city on the lines of PPP model
बस अड्डे पर खड़ीं बसें।
विज्ञापन
गोंडा। शहर में अब पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल (पीपीपी) के तहत हवाई अड्डे जैसी अत्याधुनिक सुविधा युक्त रोडवेज का नया स्मार्ट बस स्टेशन बनेगा। लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में उसके प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद विभागीय स्तर पर इसके निर्माण की प्रक्रिया अब रफ्तार पकड़ने लगी है। यहां यात्रियों को हवाई अड्डे जैसी एसी वेटिंग हॉल, फूड कोर्ट व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सुविधा मुहैया होगी।
Trending Videos




टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निजी कंपनी के माध्यम से बस स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। इससे शहर में आए दिन लगने वाली जाम की परेशानी दूर होने से यातायात व्यवस्था भी सुचारु बन सकेगी। एआरएम कपिल देव ने बताया कि परिसर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और सिनेमा हॉल भी बनाया जाएगा, जिससे यात्रियों को एक ही स्थान पर खान-पान और खरीदारी की सुविधा मुहैया हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




परियोजना के तहत फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट, मल्टीलेवल पार्किंग, 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी, दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए रैंप, लिफ्ट व व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। सोलर पैनल के जरिए स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।एआरएम ने बताया कि बस अड्डे के निर्माण व संचालन से जुड़ी जिम्मेदारी निजी कंपनी को दी जाएगी। टेंडर पाने वाली कंपनी अपने स्तर पर अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित करेगी और तय शुल्क के माध्यम से संचालन भी करेगी।



अतिक्रमण हटाना होगी बड़ी चुनौती



बस अड्डे के लिए कुल लगभग 7200 वर्ग मीटर भूमि चिह्नित की गई है। वर्तमान में इसमें से करीब 5000 वर्ग मीटर जमीन ही निर्माण कार्य के लिए उपलब्ध है। शेष पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिसे हटाना परियोजना के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। इसे हटाने के लिए दो बार पैमाइश का काम भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed