सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Patients of weather related diseases came to Jan Arogya Fair.

Gonda News: जनआरोग्य मेले में आए मौसमजनित बीमारियों के मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 12 Apr 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
Patients of weather related diseases came to Jan Arogya Fair.
विज्ञापन
मसकनवा/दुर्जनपुर घाट। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेलेमें मौसमजनित बीमारियों के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच के साथ दवाएं वितरित कीं।
Trending Videos

पीएचसी मसकनवा में रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले का उद्घाटन ग्राम प्रधान शत्रोहन ने फीता काटकर किया। आयुष चिकित्सक डाॅ. डीसी वर्मा ने बताया कि मौसमजनित बीमारियों के लोग ज्यादा आए। जुकाम, बुखार, शुगर, बीपी सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का उपचार तथा गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएचओ सरोज ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। एलटी छांगुर प्रसाद ने ब्लड जांच व फार्मासिस्ट रमेश यादव ने दवाओं का वितरण किया। यहां 55 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रांगी में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले के दौरान भी यहां बिजली और पानी जैसी सुविधाएं नदारद रहीं। डॉ. उदय मिश्र ने बताया कि मौसम बदलने के कारण सर्दी-जुकाम और चर्म रोग के मामले बढ़े हैं। अस्पताल भवन की स्थिति बेहद खराब है। यहां बिजली नहीं है और पानी के लिए केवल एक नल लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed