{"_id":"69dbdab8417ff1ee450424e9","slug":"two-suspended-one-transferred-chargesheet-to-je-sdo-gonda-news-c-100-1-slko1026-156123-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दो निलंबित, एक का तबादला जेई-एसडीओ को चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दो निलंबित, एक का तबादला जेई-एसडीओ को चार्जशीट
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
सांसद प्रतिनिधि ने घटनास्थल का किया निरीक्षण।
विज्ञापन
गोंडा। पोर्टरगंज के पथवलिया निवासी पत्रकार रंजीत तिवारी (30) की मौत के मामले में आखिरकार विद्युत विभाग हरकत में आया। शासन स्तर से सख्ती के बाद रविवार को बिजली विभाग के दो कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। वहीं एक संविदाकर्मी को स्थानांतरित किया गया है। जेई और एसडीओ को चार्जशीट जारी कर उनसे जवाब तलब किया गया है।
देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि खराब अनुरक्षण कार्यों के कारण हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया था। हादसे में पत्रकार की मौत हो गई थी। जांच में लापरवाही मिलने पर विभागीय लाइनमैन दिनेश यादव व टेक्नीशियन अभिषेक रंजन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
संविदाकर्मी अशोक विश्वकर्मा का स्थानांतरण किया गया है। संबंधित क्षेत्र के जेई कुलदीप यादव और एसडीओ भरत सिंह को चार्जशीट देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अधिकारियों के अनुसार, समय रहते पेड़ों की कटाई-छंटाई और लाइन का अनुरक्षण किया गया होता तो इस हादसे को टाला जा सकता था।
शनिवार को विद्युत सुरक्षा निदेशालय की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। जांच में अनुरक्षण कार्यों में खामियां सामने आईं। इसी वजह से हाईटेंशन लाइन के तार के टूटकर गिरने की पुष्टि हुई।
मुख्य अभियंता ने बताया कि लाइन को दुरुस्त करने के लिए छह नए विद्युत पोल स्वीकृत किए गए हैं और करीब एक किमी नई लाइन डालने के लिए कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई है।
परिजनों ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
गोंडा। पत्रकार रंजीत तिवारी के परिजनों ने बिजली विभाग की ओर से की गई कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। भाई अमरजीत तिवारी, सुधीर तिवारी, बंटी सहित अन्य का कहना है कि बिजली विभाग के अफसरों ने छोटे लोगों पर कार्रवाई करके अपनी गर्दन बचा ली। बड़े अफसरों पर कुछ नहीं हुआ। लापरवाही में सभी शामिल हैं।
आबादी से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन से खतरा
पसका। धनौरा निवासी रमजान, गोलू, रजा हुसैन, नकछेद और आजाद ने बताया कि आबादी के बीच से हाईटेंशन (एचटी) लाइन गुजर रही है। कई बार शिकायत के बाद भी तार नहीं हटाए गए है। हमेशा हादसे होने का डर लगा रहता है। प्रधान निर्माण सिंह ने बताया कि कई बार हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग की गई है। परसपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता विद्यासागर ने बताया कि जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
Trending Videos