{"_id":"69dbbc83bcf4d7595b0d085f","slug":"every-voter-will-have-state-voter-number-gonda-news-c-100-1-gon1003-156070-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: प्रत्येक मतदाता का होगा स्टेट वोटर नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: प्रत्येक मतदाता का होगा स्टेट वोटर नंबर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 12 Apr 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अब प्रत्येक मतदाता का अपना स्टेट वोटर नंबर (एसवीएन) होगा। पहली बार राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं को विशिष्ट पहचान देने की कवायद शुरू की गई है। आगामी 22 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। इससे पहले प्रत्येक मतदाता को स्टेट वोटर नंबर आवंटित किया जाएगा।
राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत की मतदाता सूची निर्विवाद रूप से तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 22 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की तैयारी की जा रही है। निर्धारित समय सीमा में जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के लिए रविवार को छुट्टी के दिन भी कार्यालय खुला रहा। अधिकारियों ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अब प्रत्येक मतदाता को स्टेट वोटर नंबर आवंटित किया जाएगा।
इसके लिए 15 अप्रैल तक मतदाताओं की वार्डों से मैपिंग आदि की जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं, 16 से 21 अप्रैल के बीच प्रत्येक मतदाता को उसका स्टेट वोटर नंबर आवंटित कर दिया जाएगा। इससे न सिर्फ मतदाताओं की अपनी विशिष्ट पहचान होगी, बल्कि एक से अधिक जगह नाम पंजीकृत करके फर्जी मतदान नहीं किया जा सकेगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही निर्धारित समय सीमा में पंचायत की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
पारदर्शिता के लिए डुप्लीकेट मतदाता चुनौती
अधिकारियों का कहना है कि पंचायत चुनाव में जहां डुप्लीकेट मतदाता चुनौती बने हुए हैं, वहीं, निष्पक्ष व पारदर्शी व्यवस्था के लिए ब्लॉक व जिले स्तर पर डुप्लीकेट मतदाताओं की छंटनी करके जांच हो चुकी है। हालांकि, एसआईआर के बाद विधानसभा की मतदाता सूची में कुल 22.15 लाख मतदाता पंजीकृत हैं तो पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में 27 लाख से अधिक वोटर हैं, जबकि पंचायत की सूची में सिर्फ 1192 ग्राम पंचायत और विधानसभा की सूची में नगर व पंचायत दोनों के मतदाता शामिल हैं।
इन पदों पर होना है चुनाव
ग्राम प्रधान- 1192
क्षेत्र पंचायत सदस्य-1564
जिला पंचायत सदस्य-63
ग्राम पंचायत सदस्य- 15,108
(आंकड़े का स्रोत- निर्वाचन कार्यालय )
Trending Videos