सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur Bushahr: BJP Workers Hold Protest Rally in Rampur, Raise Slogans Against Congress Government

Rampur Bushahr: रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रोष रैली, कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Apr 2026 03:40 PM IST
Rampur Bushahr: BJP Workers Hold Protest Rally in Rampur, Raise Slogans Against Congress Government
वर्तमान कांग्रेस सरकार की जन विरोध नीतियों को लेकर शुक्रवार को रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली और विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामपुर विस क्षेत्र में चरमराई विकास, पशुपालन, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध जताया और कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा ने चेताया कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होता तो जल्द ही सड़कों पर उतरकर कांग्रेस नेताओं का घेराव किया जाएगा और आंदोलन तेज किया जाएगा। भाजपा मंडल रामपुर के बैनर तले शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने रामपुर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के सत्यनारायण मंदिर में जनसभा की। सभा के दौरान वर्तमान कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर रोष जताया गया। इसके बाद यहां से रोष रैली निकाली गई। सरकार की झूठी घोषणाओं, चरमराई व्यवस्थाओं के पोस्टर बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने इस रैली में भाग लिया। यह रोष रैली रामपुर मुख्य बाजार होते हुए चौधरी अड्डे और यहां से एसडीएम कार्यालय तक निकाली गई। एसडीएम कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराया। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार टैक्स बढ़ाओ, कीमतें बढ़ाओ और आम जनता को तड़पाओ के मॉडल पर कार्य कर रही है। रामपुर के विभिन्न विभागों में खुलेआम भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है और ठेकेदारों से खुली लूट हो रही है। सभी विभागों में कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हैं। दुग्ध उत्पादकों को दूध की पेमेंट के लिए तीन तीन माह तक परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। पेमेंट के लिए भी सडक़ों पर उतरना पड़ रहा है। एचपीएमसी में बागवानों ने बोरियों में सेब दिया, लेकिन उसकी अदायगी नहीं हो पा रही। रामपुर में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई हैं। सीएचसी तकलेच, पीएचसी ज्यूरी, सीएचसी ननखड़ी जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों के पद रिक्त पड़े हैं और हजारों ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को तरस रहे हैं। रामपुर और ननखड़ी विकास खंड में लंबे समय से बीडीओ के पद रिक्त पड़े हैं। ननखड़ी की 18 पंचायतों का कार्यभार सात सचिव संभाल रहे हैं। जनहित के कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार गारंटी देने के बावजूद न महिलाओं को 1500 दिए, न युवाओं को रोजगार और न ही किसानों को अपनी फसलों के दाम तय करने की सुविधा मिली। पशु पालन विभाग के 80 प्रतिशत औषधालय और चिकित्सालय में पद रिक्त पड़े हैं। ननखड़ी पुलिस के पास छह माह से वाहन ही नहीं है और बिना वाहन चिट्टा तस्करी को कैसे रोका जाएगा। ननखड़ी थाना में 30 में से 14 पुलिस कर्मी ही सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो भाजपा कांग्रेस नेताओं का सडक़ों पर उतर कर घेराव करेगी। आने वाले समय में प्रदेश से कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंका जाएगा। इस मौके पर सराहन मंडल अध्यक्ष महेंद्र, रामपुर मंडल महामंत्री राम मूर्ति, केवल राम बुशैहरी, दिनेश खमराल, तिलक राज, नीना शर्मा, दीप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

प्लास्टिक गोदाम में आग, फायर ब्रिगेड ने दो घंटे में पाया काबू

10 Apr 2026

VIDEO: हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से एक की मौत, क्षेत्र में अफरा-तफरी, मौके पर जुटे ग्रामीण

10 Apr 2026

बहादुरगढ़ के रोहद टोल प्लाजा पर रोडवेज बस की टक्कर से कर्मी की मौत

कंचन काैर हत्याकांड का मुख्य आरोपी अमृतपाल मेहरो दुबई से गिरफ्तार

10 Apr 2026

कांकेर में भीषण सड़क हादसा: दो कारों की टक्कर में छह लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

10 Apr 2026
विज्ञापन

MP: कीटनाशक पीकर पति-पत्नी ने कर ली अपनी जीवनलीला समाप्त, एक साल पहले हुई थी शादी; आखिर क्यों उठाया यह कदम?

10 Apr 2026

Tikamgarh News: राम राजा सरकार के दरबार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लगाई हाजिरी, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

10 Apr 2026
विज्ञापन

Mahakal Bhasma Aarti Ujjain: भांग से विशेष श्रृंगार करके की गई बाबा श्री महाकाल की आरती, जयघोष की रही गूंज

10 Apr 2026

लखनऊ: फीनिक्स मॉल के पास लगी आग, दुकानदारों ने लगाया देर से फॉयर बिग्रेड पहुंचने का आरोप

10 Apr 2026

लखनऊ: फीनिक्स मॉल के पास स्थित बाराबिरवा सब्जी मंडी में लगी आग, पुलिस ने बताया कितना हुआ नुकसान

10 Apr 2026

लखनऊ: बाराबिरवा में आग, 26 दुकानें खाक, दर्द से फूट पड़े लोग, लगाए आरोप

10 Apr 2026

जेडीए कार्यालय में धरना, कार्रवाई का ब्योरा नहीं देने का लगाया आरोप

10 Apr 2026

जीएसटी चोरी में बीटेक पास सरगना गिरफ्तार, नशेड़ी युवकों को प्रलोभन देकर उनके नाम की सिम से बनाई थीं 80 फर्जी फर्में

10 Apr 2026

मौलाना महमूद मदनी ने कहा- मां और बाप की सरपरस्ती बच्चों की खुशकिस्मती, औलाद उनकी करें कद्र

10 Apr 2026

Meerut: सेंट्रल मार्केट में धरना स्थल पर कुर्सियां खाली, देर रात पसरा रहा सन्नाटा

10 Apr 2026

VIDEO: दंगल में दिखाया दम, प्रतिद्वंद्वियों को चित्त कर जीती कुश्ती

09 Apr 2026

ओडिसी एकल नृत्य प्रस्तुत कर कृतिया नरसिंह राणा ने मोहा जन मन, VIDEO

09 Apr 2026

सिकंदराराऊ में फुलरई के पास डबल डेकर बस पलटी, दो घायल

09 Apr 2026

सहपऊ के गंदे नाले में मिला शव, हुई शिनाख्त, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनीं पांच टीमें

09 Apr 2026

16 साल के बाद अलीगढ़ में जनगणना 2027 की प्रक्रिया शुरू, पहले एप पर होगी स्व गणना

09 Apr 2026

VIDEO: ट्रैक्टर की कपलिंग टूटने से पलटी ट्राॅली, तीन की मौत

09 Apr 2026

अलीगढ़ के मकदूम नगर में कुश्ती दंगल, नोएडा के अर्जुन और अलीगढ़ के भूटिया पहलवान ने मारी बाजी

09 Apr 2026

VIDEO: मैनपुरी में किसानों की समस्या पर किया प्रदर्शन, भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों ने दिए ज्ञापन

09 Apr 2026

Khandwa News: किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस, बैरिकेड्स तोड़े, कलेक्ट्रेट में घुसकर जताया विरोध

09 Apr 2026

Video: बाराबंकी में फौजी ने प्रधानमंत्री पर टिप्पणी का किया विरोध, विधायक समर्थकों ने पीटा

09 Apr 2026

Araria: मामूली विवाद में पिकअप ड्राइवर की हत्या, बीच बाजार हत्यारे ने काटा युवक का गला

09 Apr 2026

ग्रामीणों के विरोध के बाद भागे पेड़ काटने वाले माफिया

09 Apr 2026

बेखौफ हुए चोर, छत में बंधे बकरों को खोलकर नीचे फेंका, फिर वाहन में लादकर फरार

09 Apr 2026

बेखौफ हुए चोर, छत में बंधे बकरों को खोलकर नीचे फेंका, फिर वाहन में लादकर फरार

09 Apr 2026

Aligarh: तेज हवाओं के साथ बारिश, शहर में जलभराव...गांव में किसानों की फसल बर्बाद

09 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed