सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Baga Sarahan after CBSE admission Student numbers at school increased

Rampur Bushahar News: सीबीएसई होने के बाद बागा सराहन स्कूल में बढ़ी विद्यार्थियों की संख्या

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी तक स्कूल में इस वर्ष 259 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
Trending Videos

स्कूल में दाखिला लेने के लिए बढ़ी विद्यार्थियों की होड़

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड। उपमंडल निरमंड के पर्यटन स्थल बागा सराहन स्कूल को सीबीएसई का दर्जा मिलने से ग्रामीण इलाकों के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्कूल को सीबीएसई का दर्जा मिलने से विद्यार्थियों में यहां शिक्षा ग्रहण करने को लेकर काफी उत्साह है। स्कूल में अब तक कुल 259 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागा सराहन के सीबीएसई से संबद्ध होने के बाद यह विद्यालय निरमंड क्षेत्र की एकमात्र सीबीएसई स्कूल बन गया है। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य गुप्त राम ने बताया कि वीरवार तक बाल वाटिका से लेकर बारहवीं कक्षा तक कुल 259 विद्यार्थियों ने दाखिले लिए हैं। कक्षा 6वीं में 18, 7वीं में 26, 8वीं में 22, 9वीं में 31, 10वीं में 16, 11वीं में 19 और 12वीं में 18 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। छठीं से बारहवीं तक कुल 150 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है। विद्यालय के सीबीएसई से जुड़ने पर क्षेत्र के अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लोचन सिंह ठाकुर ने कहा कि विद्यालय का सीबीएसई बनना बागा सराहन और आसपास के ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। उन्होंने शिक्षा विभाग से स्कूल में जल्द प्रधानाचार्य सहित रिक्त स्टाफ की नियुक्ति करने और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई है। हालांकि, इस संबंध में उन्होंने उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू और मिल्कफेड अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने समाधान का आश्वासन दिया है।
पहले प्राथमिक पाठशाला में होते थे 25 बच्चे
प्राथमिक पाठशाला सराहन के प्रभारी गोपाल चौहान ने बताया कि पहले प्राथमिक पाठशाला में 25 बच्चे हुआ करते थे, जबकि इस वर्ष सीबीएसई स्कूल बनने के बाद अभी तक 109 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, जो एक सकारात्मक संकेत है। स्कूल में चल रही बाल वाटिका-1 में 10, बाल वाटिका-2 में 12, बाल वाटिका - 3 में 15, प्रथम कक्षा में 12, द्वितीय में 18, तृतीय में 05, चतुर्थ में 12 और पांचवीं कक्षा में 25 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed