सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Many problems were discussed in the meeting of ex-servicemen organization

Rampur Bushahar News: पूर्व सैनिकों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Many problems were discussed in the meeting of ex-servicemen organization
चौपाल में बैठक के दौरान पूर्व सैनिक। संवाद
विज्ञापन
पूर्व सैनिक संगठन की बैठक में कई समस्याओं पर हुआ मंथन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल(रोहड़ू)। पूर्व सैनिक संगठन नेरवा-चौपाल-कुपवी इकाई की बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह नेरवा में हुई। अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष कैप्टन रतन सिसोदिया ने की।बैठक में विशेष अतिथि के रूप में शिमला और किन्नौर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) अतुल चम्बयाल ने शिरकत की। उनके साथ अधीक्षक नारायण सिंह और सूबेदार राजीव कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। कर्नल चम्बयाल ने पूर्व सैनिकों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पेनरी ग्रांट और बच्चों की शिक्षा के लिए मिलने वाली चिल्ड्रन एजुकेशन ग्रांट के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना और बेटियों की शादी के लिए मिलने वाली वित्तीय सहायता की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। बैठक में अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों की ओर से उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई तकनीकी और दस्तावेजी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। क्षेत्र के पूर्व सैनिकों की लंबे समय से चली आ रही राणा क्यार में सैनिक सदन खोलने की मांग पर चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि इस परियोजना की प्रशासनिक प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि चौपाल, नेरवा और कुपवी के सैनिकों को एक निश्चित स्थान मिल सके। डिप्टी डायरेक्टर लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) अतुल चम्ब्याल ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले हर पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। कोई भी सैनिक अपनी समस्याओं के कारण खुद को अकेला महसूस न करे। बैठक में नेरवा, चौपाल और कुपवी क्षेत्र के भारी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। अंत में संगठन के अध्यक्ष कैप्टन रतन सिसोदिया ने मुख्य अतिथि और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article