सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Ursala Hospital Rush for Amarnath Yatra Medical, Crowd Chaos

Kanpur: उर्सला अस्पताल में 'बाबा बर्फानी' के भक्तों भीड़, मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए मची अफरातफरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 10 Apr 2026 02:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर के उर्सला अस्पताल में अमरनाथ यात्रा के लिए अनिवार्य मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने को लेकर गुरुवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे रहे कि अस्पताल परिसर में अव्यवस्था साफ नजर आई और भीड़ के चलते धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।

Kanpur Ursala Hospital Rush for Amarnath Yatra Medical, Crowd Chaos
उर्सला अस्पताल में मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

उर्सला अस्पताल में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेडिकल कराने के लिए अस्पताल पहुंचने लगे थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया, भीड़ बढ़ती गई और लाइनें लंबी होती चली गईं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग घंटों लाइन में खड़े रहे, वहीं कुछ लोगों को धक्का-मुक्की के बीच अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। अस्पताल परिसर में अव्यवस्था के चलते बुजुर्गों और महिलाओं को ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ीं। मौके पर सुरक्षा और प्रबंधन की कमी भी साफ तौर पर दिखाई दी, जिससे स्थिति और बिगड़ती नजर आई।

Trending Videos

क्यों जरूरी है मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
अमरनाथ यात्रा दुनिया की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में से एक मानी जाती है। समुद्र तल से लगभग 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा तक पहुँचने के लिए ऑक्सीजन की कमी और खराब मौसम का सामना करना पड़ता है। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) के नियमों के अनुसार, प्रत्येक श्रद्धालु को यात्रा पंजीकरण के लिए अधिकृत डॉक्टर द्वारा जारी कम्पलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट (CHC) जमा करना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed