सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Allegations of Extortion in the Name of Smart Meters Locals Beat Up Supervisor and Employee

Kanpur: स्मार्ट मीटर के नाम पर वसूली का आरोप, लोगों ने सुपरवाइजर और कर्मचारी को पीटा; स्टोर रूम में जड़ा ताला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 10 Apr 2026 12:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: दादानगर कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाने के बदले ₹6,000 मांगने के आरोप में लोगों ने सुपरवाइजर और एक कर्मी की पिटाई कर दी। कंपनी ने वसूली के आरोपों को भ्रामक बताते हुए कहा है कि लोग पुराने मीटर हटाने का विरोध कर रहे थे।

Kanpur Allegations of Extortion in the Name of Smart Meters Locals Beat Up Supervisor and Employee
दादानगर कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाने पर हंगामा करते लोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर की दादानगर कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाने गए कर्मचारियों पर गुरुवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मीटर लगाने के नाम पर छह हजार रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए लोगों ने सुपरवाइजर व एक कर्मचारी को दौड़ा कर पीटा। महिलाओं ने प्रदर्शन किया और दो लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही स्मार्ट रूम वाले पनकी स्थित स्टोर रूम में ताला लगा दिया। शहर में केस्को के 97 सब स्टेशन हैं, जिनमें कुल 07.56 लाख उपभोक्ता हैं।

Trending Videos

इनमें से 2.91 लाख स्मार्ट मीटरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। शेष 4.65 लाख के मीटरों को मार्च-2028 तक स्मार्ट प्रीपेड मीटरों में बदलने का लक्ष्य है। इसके तहत कर्मचारी घर-घर जाकर पुराने मीटर की जगह नए प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। क्षेत्र के रहने वाले अनिल, शिवम सिंह, रामजानकी, तुलिका मिश्रा, लालता आदि ने आरोप लगाया कि गुरुवार को सुपरवाइजर चिराग व कर्मचारी दादानगर कॉलोनी मीटर लगाने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ ने दौड़ाकर सुपरवाइजर और एक कर्मचारी को पीटा
कर्मचारी स्मार्ट मीटर की जगह पुराना ही लगा रहने के नाम पर छह हजार रुपये मांग रहे थे। रुपये देने से मना किया तो जबरन स्मार्ट मीटर लगाने लगे। इस पर विवाद हो गया तो कर्मी जाने लगे। भीड़ ने दौड़ाकर सुपरवाइजर और एक कर्मचारी को पकड़ पीटा और दादानगर चौकी ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पनकी स्थित स्टोर रूम में भी ताला लगा दिया। गोविंदनगर थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले से संबंधित कोई सूचना नहीं है।

दादानगर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य के संबंध में कुछ भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। कुछ स्थानीय लोगों नं पूर्व में स्थापित स्मार्ट मीटरों को हटाने और पुराने मीटर लगाने की मांग की थी। इस पर टीम ने बताया था कि स्मार्ट मीटर शासन के मानकों के अनुरूप अनिवार्य लगाए जाएंगे। साथ ही 6,000 रुपये मांगने का आरोप गलत है।  -जनसंपर्क विभाग, जीनस पॉवर, कानपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed