सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur BJYM Office bearer Launches Revolt Against Party General Secretary Alleges Harassment and Abuses

Kanpur: भाजयुमो पदाधिकारी ने अपनी पार्टी के महामंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा; उत्पीड़न-जातिसूचक गालियों का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 10 Apr 2026 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर में भाजयुमो नेता अमन सोनकर ने भाजपा उत्तर जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित पर जातिसूचक गालियां देने और उत्पीड़न का आरोप लगाकर पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। मामले की शिकायत प्रदेश अध्यक्ष तक ले जाने की तैयारी है।

Kanpur BJYM Office bearer Launches Revolt Against Party General Secretary Alleges Harassment and Abuses
भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पदाधिकारियों के बीच आमने-सामने की लड़ाई शुरू हो गई है। भाजयुमो के मंडल महामंत्री अमन सोनकर सहित ने साथियों के साथ मिलकर हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा उत्तर इकाई के महामंत्री अभिनव दीक्षित के खिलाफ प्रदर्शन किया। नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित को ज्ञापन देकर अभिनव पर लगातार उत्पीड़न, जातिसूचक गालियां देने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया।

Trending Videos

निष्पक्ष जांच कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की। अमन ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के 11 या 12 अप्रैल को संभावित शहर आगमन के दौरान मुलाकात कराने का भी आग्रह किया। अभिनव ने उत्पीड़न से इन्कार करते हुए कहा कि कुछ लोगों की शह पर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। रावतपुर निवासी भाजयुमो के मंडल महामंत्री अमन सोनकर और अभिनव में चार दिन पहले भी पार्टी कार्यालय के बाहर टकराव हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जातिसूचक टिप्पणी कर अपमानित किया
गुरुवार को अमन ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि अंबेडकरपुरम निवासी अभिनव दीक्षित उन्हें और उनके परिवार को लंबे समय से मानसिक व सामाजिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। पूर्व में भी अभिनव ने अपने साथियों के साथ उनके घर व दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज, मारपीट और मोबाइल व नकदी छीनी थी। हालांकि उस समय आपसी हस्तक्षेप के बाद समझौता हो गया था। आरोप है कि इसके बावजूद अभिनव ने फिर से धमकियां देना शुरू कर दिया और कई बार सार्वजनिक स्थानों व संगठन के कार्यक्रमों में जातिसूचक टिप्पणी कर अपमानित किया।

अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने का भी लगाया आरोप
अभिनव ने उनके खिलाफ झूठी शिकायत कराकर पुलिस कार्रवाई भी कराई और उन्हें गुंडा एक्ट में फंसाने की धमकी दी। अमन ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में एक बैठक के दौरान अभिनव ने उनके घर के बारे में गलत जानकारी देकर पुलिस को भ्रमित किया। इसके बाद सादे कपड़ों में पहुंचे लोगों ने उनके घर व दुकान पर जाकर परिजनों से अभद्रता की। अमन ने अभिनव और उसके सहयोगियों पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed