सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL 2025 Final Result and Cut Off Marks out at ssc.gov.in; Check selected candidates list here

SSC CGL 2025 Final Result: एसएससी सीजीएल का अंतिम परिणाम जारी, यहां देखें श्रेणीवार कटऑफ

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 08 Apr 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
सार

SSC CGL 2025 Final Result: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल 2025 भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने श्रेणीवार कटऑफ अंक की भी घोषणा कर दी है। इसके अलावा, सफल उम्मीदवारों की नाम सहित सूची भी प्रकाशित की गई है।
 

SSC CGL 2025 Final Result and Cut Off Marks out at ssc.gov.in; Check selected candidates list here
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in
विज्ञापन

विस्तार

SSC CGL 2025 Final Result: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल 2025 भर्ती का अंतिम परिणाम के तहत फर्स्ट राउंड टेंटेटिव एलोकेशन (FRTA) घोषित कर दिया है। जो भी अभ्यर्थी टियर-1, टियर-2 और दस्तावेज सत्यापन समेत भर्ती प्रक्रिया के अन्य चरणों में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Trending Videos


यह रिजल्ट टियर-1 (18 दिसंबर 2025) और टियर-2 परीक्षा (18-19 जनवरी 2026) के बाद जारी किया गया है। टियर-2 परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित हुई थी।

परिणाम में विभिन्न विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों के लिए 15118 अनुशंसित उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक तौर पर जारी की गई प्रारंभिक चरण की संभावित आवंटन योग्यता सूची में अपना नाम और रोल नंबर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एफआरटीए क्या है और कैसे हुआ चयन?

एफआरटीए प्रक्रिया 3 मार्च 2026 के नोटिस के अनुसार की गई। इसमें “स्लाइडिंग मैकेनिज्म” लागू किया गया, जिससे योग्य उम्मीदवारों को बेहतर पोस्ट आवंटन मिल सके। सिर्फ वही उम्मीदवार शामिल किए गए जिन्होंने:

 
  • ऑनलाइन पोस्ट प्रेफरेंस भरी
  • टियर-2 के पेपर-1 के सेक्शन-I और II पास किए


जो उम्मीदवार इन सेक्शन में कट-ऑफ पार नहीं कर पाए, उन्हें आगे के सेक्शन (CKT और DEST) के लिए नहीं चुना गया।

एसएससी सीजीएल स्लाइडिंग प्रक्रिया की तिथियां और अगले चरण

आयोग ने स्लाइडिंग प्रक्रिया का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है, जिससे उम्मीदवारों को 8 से 10 अप्रैल, 2026 के बीच अपनी प्राथमिकताएं चुनने की अनुमति मिलेगी। स्लाइडिंग प्रक्रिया उत्तरी क्षेत्र में 13 से 22 अप्रैल के बीच और अन्य क्षेत्रीय कार्यालयों में 13 से 18 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड से संबंधित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से देखते रहें, जिसे जल्द ही टियर 2 परीक्षा के लिए विषयवार अंकों के साथ जारी किया जाएगा।

एसएससी सीजीएल टियर 2 का रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर परिणाम अनुभाग पर क्लिक करें।
  • परिणामों के अंतर्गत CGL टैब का चयन करें।
  • टियर 2 परिणाम पीडीएफ लिंक खोलें।
  • परिणाम फ़ाइल डाउनलोड करें और सहेजें।
  • Ctrl और F का उपयोग करके अपना रोल नंबर खोजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed