सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   AAI ATC Final Result 2026 Out for Junior Executive, Check Cutoff and Selection Details

AAI ATC Final Result: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एटीसी जूनियर एग्जीक्यूटिव का अंतिम परिणाम जारी, देखें कटऑफ

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 07 Apr 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार

AAI ATC Final Result 2026: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एटीसी जूनियर एग्जीक्यूटिव 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। चयन सीबीटी और अन्य चरणों के आधार पर हुआ है। कटऑफ भी जारी की गई है और चयनित उम्मीदवारों को ईमेल से जानकारी मिलेगी।
 

AAI ATC Final Result 2026 Out for Junior Executive, Check Cutoff and Selection Details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार

AAI ATC Final Result 2026: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) पद के लिए फाइनल रिजल्ट 6 अप्रैल 2026 को जारी कर दिया है। यह परिणाम विज्ञापन संख्या 02/2025/CHQ के तहत घोषित किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, वे अब अपना परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में देख सकते हैं। चयन पूरी तरह से सीबीटी और अन्य मूल्यांकन चरणों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

Trending Videos

सीबीटी और अन्य चरणों के आधार पर चयन

एएआई एटीसी भर्ती के तहत कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन जुलाई 2025 में किया गया था। इसके बाद 16 फरवरी से 2 मार्च 2026 के बीच कई महत्वपूर्ण चरण आयोजित किए गए, जिनमें एप्लीकेशन वेरिफिकेशन, वॉयस टेस्ट, साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट, साइकोलॉजिकल असेसमेंट और मेडिकल जांच शामिल थे। इन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों का प्रोविजनल चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईमेल से मिलेगा ऑफर लेटर

चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति से जुड़ी जानकारी और ऑफर ऑफ अपॉइंटमेंट उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी। एएआई ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर वह किसी भी त्रुटि को सुधारने का अधिकार रखता है।

कैटेगरी वाइज कटऑफ जारी

इस भर्ती के लिए श्रेणीवार कटऑफ भी जारी की गई है, जिससे उम्मीदवार चयन स्तर का अंदाजा लगा सकते हैं।

  • सामान्य (UR): 109.00 अंक
  • ईडब्ल्यूएस: 106.09 अंक
  • ओबीसी (NCL): 107.00 अंक
  • एससी: 100.72 अंक
  • एसटी: 97.00 अंक


हालांकि, ये कटऑफ अंतिम सीट आवंटन के अनुसार थोड़ा बदल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed