सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   CBSE DRQ Tier 2 Exam 2026 City Slip Releasing April 8, Check Exam Dates and Details

CBSE DRQ 2026: सीबीएसई सीधी भर्ती कोटा टियर-2 परीक्षा 18 से 26 अप्रैल तक; कल आएगी सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 07 Apr 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

CBSE DRQ 2026: सीबीएसई की सीधी भर्ती कोटा टियर-2 परीक्षा 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप 8 अप्रैल को जारी होगी। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 18, 19 और 26 अप्रैल को आयोजित की जानी है। 
 

CBSE DRQ Tier 2 Exam 2026 City Slip Releasing April 8, Check Exam Dates and Details
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)
विज्ञापन

विस्तार

CBSE DRQ Tier 2 City Slip 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 8 अप्रैल 2026 को सीधी भर्ती कोटा (DRQ) टियर-2 परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों को टियर-II परीक्षा में शामिल होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकेंगे। सिटी स्लिप उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी पहले से देने के लिए जारी की जाती है।

Trending Videos

सिटी स्लिप क्या है और क्यों जरूरी है?

सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। इसमें केवल परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है ताकि उम्मीदवार अपनी यात्रा और रहने की व्यवस्था पहले से कर सकें। एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा, जिसमें परीक्षा केंद्र, तिथि और समय की पूरी जानकारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा तिथियां और शेड्यूल

सीबीएसई डीआरक्यू टियर-2 परीक्षा 18, 19 और 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी।

  • 18 अप्रैल: असिस्टेंट सेक्रेटरी (सुबह), अकाउंट्स ऑफिसर (दोपहर)
  • 19 अप्रैल: सुपरिंटेंडेंट (सुबह), जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (दोपहर)
  • 26 अप्रैल: जूनियर असिस्टेंट (सुबह), जूनियर अकाउंटेंट (दोपहर)


कुछ शैक्षणिक पदों जैसे असिस्टेंट प्रोफेसर और असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए कॉमन पेपर आयोजित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण निर्देश

उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा में शामिल होने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता या डीए नहीं दिया जाएगा।

किसी भी समस्या के लिए उम्मीदवार 011-24050353 या 011-24050354 पर संपर्क कर सकते हैं या drq2026@cbseshiksha.in पर ईमेल कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • CBSE DRQ Tier 2 Exam 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन करें।
  • सिटी डिटेल्स देखें और स्लिप डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed