MPESB Job: नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर पदों के लिए आवेदन शुरू, 2317 पदों पर होगी भर्ती; जानें योग्यता
MPESB Recruitment 2026: एमपी में नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
MPESB Vacancy: मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अप्रैल 2026 से शुरू कर दी है, जिसकी अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 तय की गई है।
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
- नर्सिंग ऑफिसर: उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही 4 वर्षीय बीएससी नर्सिंग या जीएनएम के बाद 2 वर्षीय पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग किया होना चाहिए।
- नर्सिंग ट्यूटर: अभ्यर्थी ने पीसीबी (Physics, Chemistry, Biology) से 12वीं पास की हो। साथ ही बीएससी नर्सिंग/पी.बी.बीएससी नर्सिंग की डिग्री और कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए।
- अन्य जरूरी शर्तें: उम्मीदवार का मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कितनी लगेगा आवेदन शुल्क?
नर्सिंग ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। अनारक्षित (General) अभ्यर्थियों को 500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी SC/ST/OBC/EWS एवं दिव्यांगजन वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 250 रुपये रखा गया है। वहीं, सीधी भर्ती के बैकलॉग पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Selection Process: चयन प्रक्रिया
एमपी नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी, जिसमें नर्सिंग और पैरामेडिकल विषयों से जुड़े सामान्य योग्यता और विषय आधारित कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
सीबीटी में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनके शैक्षणिक प्रमाण पत्र और पात्रता की जांच की जाएगी। सभी प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक पूरी करने वाले उम्मीदवारों का ही अंतिम चयन किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “Latest Updates” में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- अब “Registration” लिंक पर क्लिक करके अपना पंजीकरण करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन कर बाकी जरूरी जानकारी भरें।
- सभी डिटेल भरने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।