सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP Police Constable Band Recruitment 2026 for 679 Posts, Apply from April 5 at mponline.gov.in

MP Police Constable Vacancy: एमपी पुलिस में कांस्टेबल बैंड के 679 पदों पर भर्ती, 12वीं-8वीं पास करें आवेदन

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sun, 05 Apr 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार

MP Police Constable Recruitment 2026: एमपी पुलिस में कॉन्स्टेबल (बैंड) के 679 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन 5 से 19 अप्रैल 2026 तक होंगे। चयन बिना लिखित परीक्षा के स्किल टेस्ट और इंटरव्यू से होगा।
 

MP Police Constable Band Recruitment 2026 for 679 Posts, Apply from April 5 at mponline.gov.in
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

MP Police Constable Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पुलिस महानिरीक्षक (विसबल मुख्यालय), भोपाल ने MP पुलिस कॉन्स्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 679 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल 2026 से एमपी ऑनलाइन पोर्टल mponline.gov.in पर शुरू होगी।

Trending Videos

कितनी हैं वैकेंसी?

इस भर्ती में केवल पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुल 679 पदों में 458 सामान्य, 92 होमगार्ड और 59 पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आयु सीमा

19 अप्रैल 2026 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य/ईडब्ल्यूएस/अन्य राज्य: अधिकतम 33 वर्ष

  • एससी/एसटी/ओबीसी: अधिकतम 38 वर्ष
  • सरकारी कर्मचारी/होमगार्ड: 38 वर्ष
  • पूर्व सैनिक: सेवा अवधि के अनुसार अतिरिक्त छूट

शैक्षिक योग्यता

  • सामान्य/एससी/ओबीसी: 12वीं पास
  • एसटी वर्ग: 8वीं पास


शारीरिक मापदंड

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ऊंचाई 168 सेमी, सीना 81-86 सेमी
  • एससी/एसटी: ऊंचाई 165 सेमी, सीना 79-84 सेमी
  • गोरखा/अन्य: ऊंचाई 158 सेमी
  • दृष्टि: एक आंख 6/9 और दूसरी 6/12 होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन तीन चरणों में होगा:

  • स्किल टेस्ट (क्वालिफाइंग)
  • बैंड प्लेइंग टेस्ट (75 अंक)
  • इंटरव्यू (25 अंक)


बैंड टेस्ट में सामान्य वर्ग के लिए 50% और SC/ST के लिए 40% अंक जरूरी हैं।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य: 500 रुपये
  • एससी/एसटी/ओबीसी: 250 रुपये
  • पोर्टल शुल्क: 150 रुपये + जीएसटी

वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपये से 62,000 रुपये तक वेतन मिलेगा। प्रशिक्षण के दौरान पहले साल 70%, दूसरे साल 80% और तीसरे साल 90% स्टाइपेंड मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार 5 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in पर जाएं।
  • “MP Police Constable Band Recruitment 2026” पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें।
  • दस्तावेज अपलोड करें।
  • फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed