UIDAI Internship 2026: आधार बनाने वाली संस्था में इंटर्नशिप की भर्ती, इन स्टूडेंट्स के लिए मौका
UIDAI Internship 2026: यूआईडीएआई ने इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। टेक, डिजाइन, गणित व सांख्यिकी के छात्रों के लिए अवसर है। आवेदन 1 से 15 अप्रैल 2026 तक होंगे। 6 माह की इंटर्नशिप को प्राथमिकता मिलेगी और चयन मेरिट के आधार पर होगा।
विस्तार
UIDAI Internship 2026: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 2026 के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह अवसर उन छात्रों के लिए खास है जो टेक्नोलॉजी, डिजाइन, डेटा साइंस और गणित जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव हासिल करना चाहते हैं। इंटर्नशिप यूआईडीएआई के टेक्नोलॉजी सेंटर, बेंगलुरु में होगी और इसमें अलग-अलग शैक्षणिक बैकग्राउंड के छात्रों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं।
सबसे ज्यादा अवसर इंजीनियरिंग और टेक्निकल बैकग्राउंड के छात्रों के लिए हैं। बीटेक/बीई और एमटेक करने वाले उम्मीदवारों को सी, रस्ट, गो लैंग, जावा, पायथन जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के साथ-साथ ReactJS, React Native, फ्रंटेंड और फुल स्टैक डेवलपमेंट की समझ होनी चाहिए। इसके अलावा डेटा इंजीनियरिंग, डेटा साइंस, AI/ML और मोबाइल ऐप डेवलपमेंट (Android/iOS) में स्किल रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस कैटेगरी में कुल 10+4 पद उपलब्ध हैं।
डिजाइन स्टूडेंट्स के लिए भी यह एक अच्छा अवसर है। B-Des और M-Des करने वाले छात्रों से UI/UX डिजाइन की समझ, रिसर्च मेथड्स, वायरफ्रेमिंग, प्रोटोटाइपिंग और डिजाइन सिस्टम्स का ज्ञान अपेक्षित है। साथ ही Adobe Suite और Figma जैसे टूल्स में दक्षता जरूरी है। B-Des के लिए 2 और M-Des के लिए 4 पद निर्धारित किए गए हैं।
गणित और सांख्यिकी के छात्रों के लिए भी इंटर्नशिप के अवसर दिए गए हैं। B-Math या B-Stat (ग्रेजुएशन) और M-Math या M-Stat (पोस्ट ग्रेजुएशन) करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इन दोनों स्तरों पर 4-4 पद उपलब्ध हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें और आवेदन प्रक्रिया
इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और 15 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन करना होगा।
आवेदन लिंक: https://forms.gle/Z3D6ZVvCVb3y6m2d9
| क्रमांक | क्षेत्र/डोमेन | योग्यता | पदों की संख्या |
|---|---|---|---|
| 1 | इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी | B.Tech/BE | 10 |
| 2 | इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी | M.Tech | 4 |
| 3 | डिजाइन | B-Des | 2 |
| 4 | डिजाइन | M-Des | 4 |
| 5 | गणित/सांख्यिकी | B-Math / B-Stat | 4 |
| 6 | गणित/सांख्यिकी | M-Math / M-Stat | 4 |
चयन प्रक्रिया: किन बातों का रखें ध्यान
यूआईडीएआई ने स्पष्ट किया है कि केवल न्यूनतम योग्यता पूरी करने से चयन की गारंटी नहीं मिलती। यदि बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं, तो उम्मीदवारों को मेरिट और संगठन की आवश्यकताओं के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
इसके अलावा, कम से कम 6 महीने की अवधि के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। यूआईडीएआई को यह अधिकार भी है कि वह किसी भी चरण पर आवेदन प्रक्रिया को रद्द कर सकता है।
उम्मीदवारों को आवेदन करते समय यह सुनिश्चित करना होगा कि वे यूआईडीएआई की इंटर्नशिप और पीपीओ पॉलिसी के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। यदि किसी भी स्तर पर गलत जानकारी या तथ्य छुपाने की बात सामने आती है, तो संबंधित उम्मीदवार का आवेदन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा और उसके खिलाफ उचित कार्रवाई भी की जा सकती है।