सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   KHS Recruitment 2026: Professor Vacancies Announced with Salary up to 2.18 Lakh, Check Application Fee

KHS Vacancy: केंद्रीय हिंदी संस्थान में निकली प्रोफेसर की वैकेंसी, सैलरी 57,700-2,18,200 तक; जानें आवेदन शुल्क

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Mon, 06 Apr 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

KHS Recruitment 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान भर्ती 2026 के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक सक्रिय कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

KHS Recruitment 2026: Professor Vacancies Announced with Salary up to 2.18 Lakh, Check Application Fee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

KHS Vacancy 2026: भारत सरकार के उच्च शिक्षा विभाग के तहत आने वाले केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा ने भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 9 पदों पर आवेदन लिए जाएंगे, जिसकी प्रक्रिया 5 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindisansthan.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos

 
पद का नाम कुल पद
प्रोफेसर (शिक्षा) 01
एसोसिएट प्रोफेसर (भाषाविज्ञान) 01
एसोसिएट प्रोफेसर (हिंदी साहित्य) 01
सहायक प्रोफेसर (भाषाविज्ञान) 03
सहायक प्रोफेसर (हिंदी साहित्य) 02
सहायक प्रोफेसर (शिक्षा) 01

कैसे होगा चयन?

सहायक प्रोफेसर पद के लिए अंतिम चयन केवल साक्षात्कार में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। हालांकि, शैक्षणिक स्कोर का उपयोग केवल उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए किया जाता है।

वहीं प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए चयन प्रक्रिया यूजीसी के निर्धारित मानदंडों के अनुसार होगी। इन पदों के लिए भी उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क?

प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपये रखा गया है। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में राहत दी गई है। इन वर्गों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया गया है।

यहां भेजे अपना आवेदन पत्र

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी पर हस्ताक्षर करें और सभी जरूरी दस्तावेजों की स्व-सत्यापित प्रतियां संलग्न करें। इसके बाद आवेदन की हार्ड कॉपी को अंतिम तिथि से 10 दिनों के भीतर, यानी 15 मई 2026 तक पंजीकृत या स्पीड पोस्ट के माध्यम से “रजिस्ट्रार, केंद्रीय हिंदी संस्थान, हिंदी संस्थान मार्ग, आगरा-282002 (यूपी)” पते पर भेजना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed