{"_id":"69d37f1f4fcaba342a0fd46d","slug":"police-raid-restaurant-detain-four-on-suspicion-of-beef-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : रेस्टोरेंट में छापा, गोमांस की आशंका पर पुलिस ने चार को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : रेस्टोरेंट में छापा, गोमांस की आशंका पर पुलिस ने चार को हिरासत में लिया
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Apr 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार
खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के रोशन बाग स्थित एक चर्चित रेस्टोरेंट में कथित रूप से गोमांस से खाद्य पदार्थ तैयार किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को हिरासत में लिया है। इस दौरान दुकान संचालिका समेत कई अन्य संदिग्ध मौके से फरार हो गए।
बीफ परोसने की शिकायत पर प्रयागराज के रेस्टोरेंट में छापेमारी। सांकेतिक चित्र
- फोटो : एआई।
विज्ञापन
विस्तार
खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के रोशन बाग स्थित एक चर्चित रेस्टोरेंट में कथित रूप से गोमांस से खाद्य पदार्थ तैयार किए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को हिरासत में लिया है। इस दौरान दुकान संचालिका समेत कई अन्य संदिग्ध मौके से फरार हो गए।
Trending Videos
विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा प्रांत मंत्री लाल मणि तिवारी ने पुलिस से शिकायत की थी कि रोशन बाग स्थित रेस्टोरेंट में काफी समय से गोमांस का इस्तेमाल कर कबाब व बिरयानी बना कर बेची जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया, जहां कथित रूप से गोमांस की बिरयानी से संबंधित रेट लिस्ट और मांस बरामद हुआ। इसपर पुलिस ने रेस्टोरेंट में काम कर रहे चार लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीपी सिटी मनीष शांडिल्य ने बताया कि विहिप के पदाधिकारियों की शिकायत पर रेस्टोरेंट में छापा मारा गया, जहां से संदिग्ध मांस बरामद हुआ। जांच के लिए मांस को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुछ अन्य लोग मौके से भाग निकले। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।