सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PCS Jyoti Maurya News: The dispute between the famous PCS officer Jyoti Maurya and her husband Alok ended and

PCS Jyoti Maurya News : चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक का विवाद खत्म, रहने लगे साथ

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Apr 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
सार

चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके पति और पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात आलोक मौर्या के बीच चल रहा विवाद लगभग खत्म हो गया है। दोनों एक साथ रहने के लिए राजी हो गए हैा 

PCS Jyoti Maurya News: The dispute between the famous PCS officer Jyoti Maurya and her husband Alok ended and
पीसीएस ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके पति और पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात आलोक मौर्या के बीच चल रहा विवाद लगभग खत्म हो गया है। दोनों एक साथ रहने के लिए राजी हो गए हैा तलाक के लिए दोनों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था लेकिन बाद में दोनों ने  समझौता कर लिया। दोनों एक साथ  कभी यह मामला मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा था और सोशल मीडिया पर दोनों के मामले तेजी से वायरल हो गए थे। वर्तमान में ज्योति की पोस्टिंग नोएडा में है जबकि आलोक मौर्य सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं। 

Trending Videos


मीडिया रिपोर्ट  के मुताबिक पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में प्रतापगढ़ में तैनात आलोक मौर्या और उनकी पत्नी और पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या एक साथ रहने के लिए राजी हो गए हैं। सब कुछ भूलकर दोनों जिंदगी की नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। दोनों के बीच करीब ढाई साल तक विवाद चला और दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप भी खूब लगाए। मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा और लोगों ने मीम्स और रील्स बनाकर खूब वायरल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं आलोक

पीसीएस अधिकारी पत्नी से विवाद के बाद आलोक मौर्या ने सिविल सेवा समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दिए हैं। कई परीक्षाओं के परिणाम भी आए लेकिन सफलता नहीं मिली वहीं कुछ परीक्षाओं में साक्षात्कार तक दिया लेकिन अंतिम परिणाम सूची में स्थान नहीं बना सके।

पत्नी से गुजारा भत्ता पाने के लिए कोर्ट पहुंचे थे आलोक

पीसीएस ज्योति मौर्या के पति आलोक कुमार मौर्य ने अफसर पत्नी से गुजारा भत्ता दिलाए जाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने आलोक की अपील पर ज्योति मौर्या को नोटिस जारी किया था। पति आलोक मौर्या की दलील थी कि उसकी पत्नी पीसीएस अफसर है। याची की आमदनी बेहद कम है। लिहाजा, वैवाहिक विवादों के लंबित रहने के दौरान उसे अफसर पत्नी से गुजारा भत्ता दिलाया जाए।

क्या है पूरा मामला

पीसीएस अफसर बनने के बाद ज्योति मौर्या और उनके पति चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आलोक मौर्य के संबंधों में दरार आ गई थी। आलोक ने ज्योति मौर्य पर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से संबंध होने का आरोप लगाया था। ज्योति मौर्या ने पति आलोक कुमार मौर्या और उनके परिवार के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का धूमनगंज थाने में केस दर्ज करा रखा है। एक बार फिर दोनों ने कोर्ट में हाजिरी माफी की अर्जी लगाई, जिसके बाद सुनवाई टाल दी गई। कहा जा रहा है कि पति आलोक द्वारा शासन से भ्रष्टाचार की शिकायत वापस लेने के बाद दोनों में सुलह हो गई है। हालांकि अभी तक ज्योति मौर्या की तरफ से केस वापस नहीं लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed