सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NHPC Jobs 2026: Trainee Engineer Application Window Closing Soon, Apply Now

NHPC Jobs 2026: एनएचपीसी में निकली ट्रेनी इंजीनियर की भर्ती, अंतिम तिथि बेहद नजदीक; फटाफट यहां से भरें फर्म

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 04 Apr 2026 03:23 PM IST
विज्ञापन
सार

NHPC Jobs 2026: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि काफी नजदीक है। ऐसे में इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें।

NHPC Jobs 2026: Trainee Engineer Application Window Closing Soon, Apply Now
NHPC Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

NHPC Trainee Engineer Recruitment 2026: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन ने ट्रेनी इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। गेट 2024/2025 स्कोर के आधार पर सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल ट्रेड में कुल 81 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती विशेष रूप से एससी/एसटी/ओबीसी (एनसीएल) और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए है। इच्छुक अभ्यर्थी 6 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos

कौन कर सकता है आवेदन?

  • प्रशिक्षु अभियंता (सिविल) के लिए AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में 60% अंकों के साथ फुल-टाइम डिग्री होना जरूरी है, जबकि 31.05.2013 तक AMIE में नामांकित उम्मीदवार भी पात्र हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • प्रशिक्षु अभियंता (विद्युत) के लिए इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/पावर इंजीनियरिंग से 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिग्री होना अनिवार्य है।
  • प्रशिक्षु अभियंता (मैकेनिकल) के लिए मैकेनिकल/प्रोडक्शन/थर्मल आदि ब्रांच में 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिग्री होना जरूरी है।
  • इतना लगेगा आवेदन शुल्क
  • आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्गों के अनुसार तय किया गया है। ओबीसी (NCL) उम्मीदवारों को 600 रुपये + टैक्स (कुल ₹708) शुल्क देना होगा, जबकि SC/ST, महिला, PwBD (दिव्यांग) और भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

 

कितना मिलेगा वेतन?

इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 50,000 रुपये से 1,60,000 रुपये (E-2 ग्रेड, IDA) का वेतनमान दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि एक वर्ष की होगी, जिसके सफल समापन के बाद एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि रखी गई है। इस पद पर कार्यरत उम्मीदवारों का वार्षिक CTC लगभग 15 रुपये से 16 रुपये लाख तक होता है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले NHPC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर “Career/Recruitment” सेक्शन खोलें।
  • इसके बाद Trainee Engineer भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब New Registration करके अपना अकाउंट बनाएं।
  • ID और Password से Login करें और पूरा आवेदन फार्म ध्यान से भरें।
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा कर दें।
  • अंतिम सबमिट करके फॉर्म का प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed