सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   GSRTC Announces 8917 Driver and Conductor Vacancies for 2026 Recruitment

GSRTC Vacancy 2026: गुजरात में कंडक्टर और ड्राइवर की 8917 नौकरियां, 12वीं पास भरें फॉर्म; वैध लाइसेंस अनिवार्य

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 06 Jun 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार

GSRTC Conductor Recruitment 2026: गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम ने कंडक्टर और ड्राइवर के कुल 8917 पदों पर बंपर भर्ती निकाली की है। इस भर्ती के लिए 12वीं पास और वैध लाइसेंस वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

GSRTC Announces 8917 Driver and Conductor Vacancies for 2026 Recruitment
GSRTC Conductor Vacancy - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

GSRTC Conductor Vacancy 2026: गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) ने कंडक्टर और ड्राइवर के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 8,917 पदों पर सीधी भर्ती (निश्चित वेतन के आधार पर) की जाएगी, जिसमें कंडक्टर के लिए 4318 पद और ड्राइवर के लिए 4599 पद शामिल है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार GSRTC की आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Trending Videos

 
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 जून 2026 से शुरू है। इच्छुक अभ्यर्थी 5 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक) तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंडक्टर के लिए रिक्तियां

विज्ञापन
वर्ग कुल रिक्तियां
सामान्य (अनारक्षित) 1562
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 768
सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग (SEBC) 565
अनुसूचित जाति (SC) 308
अनुसूचित जनजाति (ST) 278
पूर्व सैनिक 431
विकलांग व्यक्ति (PwD) 90
अन्य (उप-श्रेणियों सहित) 316
कुल योग 4318
 

ड्राइवर के लिए रिक्तियां

वर्ग कुल रिक्तियां
सामान्य (अनारक्षित) 1385
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 681
सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग (SEBC) 711
अनुसूचित जाति (SC) 329
अनुसूचित जनजाति (ST) 350
पूर्व सैनिक 459
अन्य (उप-श्रेणियों सहित) 684
कुल योग 4599

जानें क्या है आवेदन की शर्तें

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। 
  • साथ ही कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए, जो सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या 10वीं/12वीं में कंप्यूटर पढ़कर पूरी की जा सकती है।
  • इसके अलावा उम्मीदवार के पास RTO का वैध कंडक्टर लाइसेंस और बैज होना अनिवार्य है।
  • ड्राइवर पद के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और कंडक्टर पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है। आयु की गणना 5 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। 
  • वहीं, महिलाओं और आरक्षित वर्ग (SC/ST/SEBC/EWS) के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट दी गई है, जिसके तहत पुरुषों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष और महिलाओं के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक हो सकती है।

कितना लगेगा पंजीकरण शुल्क?

पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा और यह किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 300 + जीएसटी रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, SEBC, EWS, पूर्व सैनिक, दिव्यांग और सभी वर्गों की महिलाओं के लिए शुल्क 200 + जीएसटी निर्धारित किया गया है। 

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in खोलें।
  • होमपेज पर “Apply Online” या “Latest Recruitment” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • GSRTC Conductor and Driver Recruitment 2026 का चयन करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि भरें)।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें।
  • अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी ध्यान से भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • फॉर्म को अच्छे से चेक करके Final Submit करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed