KSP Constable Vacancy: सिविल पुलिस कांस्टेबल के 3,991 पदों पर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन; जानें जरूरी शर्तें
KSP Constable Recruitment 2026: कर्नाटक राज्य पुलिस विभाग ने सिविल पुलिस कांस्टेबल के 3,991 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जून से शुरू होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
KSP Constable Vacancy: कर्नाटक राज्य पुलिस (KSP) ने सिविल पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 3,991 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की है। इनमें 596 पद कल्याण कर्नाटक कैडर और 3,395 पद मिक्किली (ओक्कलिडा) कैडर के लिए निर्धारित हैं। 12वीं/पीयूसी या समकक्ष योग्यता रखने वाले 18 से 33 वर्ष आयु वर्ग के पात्र उम्मीदवार 8 जून 2026 से 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
- उम्मीदवार का 12वीं (PUC) या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते।
- CBSE, ICSE, अन्य राज्य बोर्डों की 12वीं और NIOS की सीनियर सेकेंडरी योग्यता मान्य है।
- सभी विषयों में पास होना और अंतिम तिथि तक अंकपत्र प्राप्त होना जरूरी है।
- कुछ शर्तों के तहत GTC (व्यावसायिक पाठ्यक्रम) और 3 वर्षीय डिप्लोमा को भी PUC के समकक्ष माना जाएगा।
- कन्नड़ भाषा का ज्ञान अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों ने 12वीं स्तर पर कन्नड़ नहीं पढ़ी है, उन्हें कन्नड़ भाषा परीक्षा पास करनी होगी।
श्रेणीवार आयु सीमा
कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, एससी, एसटी, श्रेणी-1, श्रेणी-2ए, श्रेणी-2बी, श्रेणी-3ए और श्रेणी-3बी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम 35 वर्ष तक आवेदन करने की छूट दी गई है। कर्नाटक के वन क्षेत्रों में रहने वाले बुडाकट्टू (वन आदिवासी) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष रखी गई है।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग तथा श्रेणी-2ए, 2बी, 3ए और 3बी के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, श्रेणी-1, पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) और तृतीय लिंग (Third Gender) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
कब होगी लिखित परीक्षा
कर्नाटक पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा 2 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। कल्याण कर्नाटक (371J) कैडर के उम्मीदवारों की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगी, जबकि मिक्किली (नॉन-371J) कैडर के उम्मीदवारों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले कर्नाटक पुलिस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Police Constable (Civil) Recruitment 2026” के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- नया पंजीकरण (Registration) करें और मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी की मदद से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और श्रेणी संबंधी जानकारी भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
- भरे गए आवेदन पत्र की सभी जानकारियां जांचें और फॉर्म सबमिट करें।