सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Answer Key 2026 Awaited: Know Marking Scheme, It Helps To Calculate Your Expected Score Easily

SSC GD Answer Key: समझ लें मार्किंग स्कीम, उत्तर कुंजी आने पर पड़ेगी जरूरत; संभावित स्कोर का मिलेगा अनुमान

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 06 Jun 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
सार

SSC GD Answer Key 2026 Awaited: एसएससी जीडी कांस्टेबल की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को अब उत्तर कुंजी का इंतजार है। उत्तर कुंजी की मदद से अभ्यर्थी अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकेंगे। हालांकि, इसके लिए मार्किंग स्कीम पता होना जरूरी है। आयोग जल्द ही आंसर-की जारी कर सकता है।
 

SSC GD Answer Key 2026 Awaited: Know Marking Scheme, It Helps To Calculate Your Expected Score Easily
Answer Key - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

SSC GD Answer Key 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही जीडी कांस्टेबल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर सकता है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने जवाबों का मिलान कर सकेंगे और रिजल्ट से पहले ही अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा की मार्किंग स्कीम को समझना बेहद जरूरी है।

Trending Videos

एसएससी जीडी की मार्किंग स्कीम क्या है?

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026 तक कंप्यूटर आधारित मोड (CBT) में किया गया था। परीक्षा में कुल 80 वस्तुनिष्ठ (Objective) और बहुविकल्पीय (Multiple Choice) प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का था, इसलिए परीक्षा कुल 160 अंकों की रही। उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया गया था।

उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना होगा कि इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाते हैं। यानी अगर किसी उम्मीदवार ने 10 प्रश्न गलत किए हैं तो उसके कुल प्राप्तांक से 2.5 अंक कम कर दिए जाएंगे। यही वजह है कि आंसर की देखने के दौरान सही और गलत उत्तरों की सटीक गणना करना जरूरी होगा।

आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने सही और गलत उत्तरों की गणना करके संभावित अंक निकाल सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले सही उत्तरों की संख्या गिनें और उसे 2 से गुणा करें, क्योंकि प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। इसके बाद गलत उत्तरों की संख्या के आधार पर नेगेटिव मार्किंग की कटौती करें।

 

सही उत्तर +2 अंक
गलत उत्तर -0.25 अंक
कुल प्रश्न 80
कुल अंक 160
समय 60 मिनट

 

विज्ञापन
विज्ञापन

25,487 रिक्तियां भरी जानी हैं

एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न केंद्रीय सुरक्षा बलों में कुल 25,487 पद भरे जाने हैं। इनमें 23,467 पद पुरुष उम्मीदवारों और 2,020 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स जैसी संस्थाओं में की जाएगी।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक चली थी। परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की गई थी, जिससे देशभर के अभ्यर्थियों को अपनी सुविधानुसार परीक्षा देने का अवसर मिला।

विज्ञापन

एसएससी जीडी की उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड कर सकेंगे?

आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे:

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद SSC GD Constable Answer Key 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज खुलने पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed