सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPSC HCS Mains Admit Card 2026 Released; Check Exam Dates, Timings and Download Process

HPSC HCS Mains: हरियाणा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 27 जून से एग्जाम; देखें पूरा शेड्यूल

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 22 Jun 2026 04:31 PM IST
विज्ञापन
सार

HPSC HCS Mains Admit Card: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने एचसीएस मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा 27 से 29 जून तक दो पालियों में आयोजित होगी।
 

HPSC HCS Mains Admit Card 2026 Released; Check Exam Dates, Timings and Download Process
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार

HPSC HCS Mains Admit Card: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने एचसीएस (Executive Branch) एवं संबद्ध सेवाएं (Allied Services) मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग ने 22 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया।



जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे, वे अब अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उम्मीदवार को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

27 जून से शुरू होगी मुख्य परीक्षा

मुख्य परीक्षा 27 जून से 29 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।

HPSC HCS Mains Exam Schedule 2026: नोट करें परीक्षा का शेड्यूल

तिथि प्रश्न पत्र पाली समय
27 जून 2026 (शनिवार) हिंदी (हिंदी निबंध सहित) सुबह 08:30 बजे से 11:30 बजे तक
27 जून 2026 (शनिवार) अंग्रेजी (अंग्रेजी निबंध सहित) शाम 02:30 बजे से 05:30 बजे तक
28 जून 2026 (रविवार) सामान्य अध्ययन-I सुबह 08:30 बजे से 11:30 बजे तक
28 जून 2026 (रविवार) सामान्य अध्ययन-II शाम 02:30 बजे से 05:30 बजे तक
29 जून 2026 (सोमवार) सामान्य अध्ययन-III सुबह 08:30 बजे से 11:30 बजे तक
29 जून 2026 (सोमवार) सामान्य अध्ययन-IV शाम 02:30 बजे से 05:30 बजे तक
विज्ञापन

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

एचपीएससी एचसीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दर्ज होंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।

मुख्य परीक्षा का पैटर्न

एचपीएससी एचसीएस मुख्य परीक्षा चयन प्रक्रिया का दूसरा चरण है। यह वर्णनात्मक (Descriptive) प्रकृति की परीक्षा होती है, जिसमें उम्मीदवारों की भाषा क्षमता, सामान्य ज्ञान और विषयगत समझ का मूल्यांकन किया जाता है।

 

पेपर विषय अंक अवधि
पेपर-I अंग्रेजी (निबंध सहित) 100 3 घंटे
पेपर-II हिंदी (निबंध सहित) 100 3 घंटे
पेपर-III सामान्य अध्ययन 200 3 घंटे
पेपर-IV वैकल्पिक विषय 200 3 घंटे
कुल - 600 12 घंटे

 

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें। बिना एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • HCS Mains Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed