सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS Recruitment 2026: Apply Now for AI Application Developer Post

IBPS Vacancy 2026: आईबीपीएस में निकली एआई एप्लिकेशन डेवलपर की शानदार भर्ती, सालाना पैकेज 17 लाख से अधिक

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 27 Feb 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार

IBPS Deputy Manager Recruitment 2026: आईबीपीएस ने वर्ष के लिए एआई एप्लिकेशन डेवलपर पद पर भर्ती निकाली है। इस पद के लिए योग्य उम्मीदवारों को शानदार वार्षिक पैकेज दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

IBPS Recruitment 2026: Apply Now for AI Application Developer Post
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

IBPS Deputy Manager Recruitment 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने वर्ष 2026 के लिए डिप्टी मैनेजर (एआई एप्लिकेशन डेवलपर) पद के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए वे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या संबंधित क्षेत्र में डिग्री ली है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Trending Videos

कौन कर सकता है आवेदन?

IBPS डिप्टी मैनेजर (AI एप्लिकेशन डेवलपर) पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा साइंस, मशीन लर्निंग में स्नातक डिग्री या एमसीए/एमएससी (कंप्यूटर साइंस) जैसी समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा एम.टेक (कंप्यूटर साइंस/एआई/डाटा साइंस/मशीन लर्निंग) या उच्च शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

क्या है अनुभव की शर्तें?

उम्मीदवार के पास AI Development में कम से कम 3 वर्षों का अनुभव होना आवश्यक है। साथ ही पायथन, जनरेटिव एआई, एलएलएम (Large Language Models), एआई मॉडल क्रिएशन और मशीन लर्निंग की जानकारी होनी चाहिए। आवेदक को Python, SQL तथा डेटाबेस स्कीमा डिजाइन (जैसे MySQL, SQL Server, PostgreSQL) की अच्छी समझ होनी चाहिए। आयु सीमा के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। जन्मतिथि 2 फरवरी 1996 से पहले और 1 फरवरी 2003 के बाद की नहीं होनी चाहिए।

देखें आधिकारिक नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न

एआई एप्लिकेशन डेवलपर की लिखित परीक्षा में रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूट, इंग्लिश लैंग्वेज और प्रोफेशनल नॉलेज से प्रत्येक विषय से 40-40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस प्रकार परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे, जिनका अधिकतम अंक 250 निर्धारित है। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी रहेगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।  

कौन कर सकता है आवेदन?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Recruitment/Career सेक्शन खोलें।
  • संबंधित Deputy Manager (AI Application Developer) भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
  • आवेदन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • फॉर्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed