Indian Army TES 50: भारतीय सेना में अधिकारी बनने का मौका, 12वीं पास आज ही करें तकनीकी प्रवेश योजना में आवेदन
Indian Army TES 50: भारतीय सेना तकनीकी प्रवेश योजना (टीईएस) उन उम्मीदवारों के लिए एक अवसर है, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा विज्ञान संकाय से उत्तीर्ण की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Army Technical Entry Scheme (TES) 50: भारतीय सेना 50वीं (10+2) तकनीकी प्रवेश योजना (टीईएस 50) के माध्यम से लेफ्टिनेंट के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सात जुलाई, 2023 को देर रात बंद कर देगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Indian Army TES 50: 12वीं पास हैं आवेदन के पात्र
भारतीय सेना तकनीकी प्रवेश योजना (टीईएस) उन उम्मीदवारों के लिए एक अवसर है, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षा विज्ञान संकाय से उत्तीर्ण की है। केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ 10+2 परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण की है, वे इस प्रविष्टि के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इसके अतिरिक्त, सभी आवेदकों को जेईई (मेन्स) 2023 के लिए उपस्थित हुए होना चाहिए।
Indian Army TES 50: रिक्तियों की संख्या और आयु सीमा
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य भारतीय सेना में 90 रिक्तियों को भरना है। केवल अविवाहित पुरुष/ महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं जिनका जन्म दो जुलाई, 2004 से पहले और एक जुलाई, 2007 के बाद नहीं हुआ हो।
Indian Army TES 50 की चयन प्रक्रिया
रक्षा मंत्रालय (सेना) के एकीकृत मुख्यालय द्वारा योग्यता के आधार पर एसएसबी (सेवा चयन बोर्ड) साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों के आवेदनों को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार, मेडिकल फिटनेस टेस्ट और शारीरिक फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। एसएसबी साक्षात्कार अस्थायी रूप से अगस्त या सितंबर 2023 के लिए निर्धारित है।
Indian Army TES 50: आवेदन कैसे करें?
भारतीय सेना टीईएस 50 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं: -
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट, join Indianarmy.nic.in पर लॉग इन करें। -
होम पेज पर नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। -
ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें। -
भाग 2 पर आगे बढ़ें, आवेदन पत्र भरें। -
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट करें। -
पूरा भरा हुआ आवेदन पत्र डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सहेजें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।