Sarkari Naukri 2020: युवाओं का नौकरी पाने का सपना अब होगा पूरा, कई बड़े विभाग दे रहे हैं मौका
{"_id":"5fd443628ebc3e40a307a1de","slug":"live-sarkari-naukri-updates-2020-today-in-hindi-vacancies-in-iocl-legislative-assembly-bhel-drdo-etc-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2020: युवाओं का नौकरी पाने का सपना अब होगा पूरा, कई बड़े विभाग दे रहे हैं मौका","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 12 Dec 2020 05:38 PM IST
शुभांगी गुप्ता
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Sat, 12 Dec 2020 05:38 PM IST
खास बातें
Sarkari Naukri 2020 Live: सरकारी नौकरी का सपना बहुत से युवा देखते हैं। सरकारी नौकरी चाहे, किसी भी विभाग में निकली हो, अगर आप उस पद के लिए योग्य हैं व नौकरी पाना चाह रहेे हैं। तो सबसे जरूरी है ये पता होना कि आप कब से कब तक उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। हम amarujala.com आपको यहां रोज सरकारी नौकरी के अपडेट दे रहे हैं। जिससे आप समय रहते ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागाें ने आवेदन मांगे हैं। साथ ही अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। पढ़ते हैं आगे....
विज्ञापन
Sarkari Naukri Live
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:33 PM, 12-Dec-2020
सरकारी नौकरी का शानदार मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) में नॉन फैकल्टी (ग्रुप बी और सी) के 727 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनके लिए आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।
Apply Online
Apply Online
05:05 PM, 12-Dec-2020
स्नातकों के लिए दिल्ली में सरकारी नौकरियां
राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड (NBCC) में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स (सिविल या इलेक्ट्रिकल) के लिए यह शानदार मौका है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2020 निर्धारित की गई है। 35 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य होंगे। खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ें।
आधिकारिक अधिसूचना
(Apply Online)
आधिकारिक अधिसूचना
(Apply Online)
विज्ञापन
04:10 PM, 12-Dec-2020
दिल्ली में सरकारी नौकरी, तुरंत करें आवेदन
MORTH: मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ड एंड हाईवेज में नौकरी करने का यह सुनहरा मौका है। टेक्निकस कंसलटेंट के पदों पर भर्तियां हो रही हैं। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स इस नौकरी के लिए 26 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इन पदों के लिए 70,000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए केवल एक इंटरव्यू के आधार पर ही चयन किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, बिना शुल्क दिए तुरंत करें आवेदन।
नोटिफिकेशन लिंक
नोटिफिकेशन लिंक
03:35 PM, 12-Dec-2020
DRDO डेबेल फैलोशिप के लिए करें आवेदन
DRDO के इंस्टीट्यूट डिफेंस बायोइंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रोमेडिकल लैबोरेट्री (DEBEL) में जूनियर रिसर्च फैलो (JRF) के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। यदि आपने मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, पॉलिमर साइंस एंड टेक्नॉलोजी आदि चुनिंदा विषयों में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया है तो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। फैलोज को एचआरए के अलावा 31000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। खास बात यह है कि इन पदों पर नौकरी के लिए आपको किसी लिखित परीक्षा का सामना नहीं करना होगा, मात्र एक ऑनलाइन इंटरव्यू के बेसिस पर ही सेलेक्शन होगा। तो फिर देर किस बात की, 20 दिसंबर, 2020 से पहले ही आवेदन प्रक्रिया को जल्द पूरा करें।
नोटिफिकेशन लिंक
नोटिफिकेशन लिंक
02:41 PM, 12-Dec-2020
प्रोफेसर के विभिन्न पदों पर भर्तियां, 2 लाख से भी ज्यादा सैलरी
Kendriya Hindi Sansthan: शिक्षा के क्षेत्र में बतौर शिक्षक और प्राध्यापक नौकरी की संभावनाएं तलाश रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। इसके तहत चुनिंदा अभ्यर्थियों को केंद्रीय हिंदी संस्थान के आगरा मुख्यालय के अलावा, विभिन्न क्षेत्रीय केंद्रों दिल्ली, हैदराबाद, गुवाहाटी, शिलांग, मैसूर, दीमापुर, भुवनेश्वर और अहमदाबाद में नियुक्तियां दी जाएंगी। इन केंद्रों में शैक्षिक वर्ग के प्रोफेसर, असोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे कई रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन 11 जनवरी 2021 शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। विस्तृत जानकारी केंद्रीय हिंदी संस्थान की वेबसाइट www.khsindia.org पर उपलब्ध है।
01:36 PM, 12-Dec-2020
OSSSC में नौकरियां, अच्छी सैलरी भी
ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड में 6000 से भी ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां चल रही हैं। नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया 07 दिसंबर, 2020 से शुरू हो चुकी है। इस नौकरी के लिए 21 से 32 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इससे अधिक जानकारी के ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
Apply Online
Apply Online
विज्ञापन
विज्ञापन
12:52 PM, 12-Dec-2020
NTPC में सरकारी नौकरी, आवेदन का आखिरी मौका
नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) में डिप्लोमा इंजीनियर्स के लिए हो रही हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी करने चाहते हैं, बता दें कि आवेदन प्रक्रिया आज यानि 12 दिसंबर, 2020 को समाप्त हो जाएगी। इन पदों पर 25 वर्ष तक की आयु वाले उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। तो फिर देर किस बात की, अभी नीचे दिए लिंक से तुरंत करें आवेदन।
Apply Online
नोटिफिकेशन लिंक
Apply Online
नोटिफिकेशन लिंक
12:27 PM, 12-Dec-2020
DRDO Recruitment 2021: अपरेंटिस के पदों पर भर्तियां
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान में टेक्नीशियन अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 दिसंबर, 2020 तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। बता दें कि, इंजीनियरिंग क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा इस नौकरी के लिए अनिवार्य होगा। खास बात यह है कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा और कोई आवेदन शुल्क भी नहीं देना होगा। तो फिर देर किस बात की नीचे दिए लिंक से फौरन करें आवेदन।
नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
नोटिफिकेशन और एप्लीकेशन फॉर्म लिंक
11:23 AM, 12-Dec-2020
ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरियां
Indian Coast Gurad Vacancy 2021: आईसीजी ने असिस्टेंट कमांडेंट के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ग्रेजुएट की डिग्री वाले इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि आवेदन लिंक केवल 21 से 27 दिसंबर, 2020 तक ही सक्रिय रहेगा। आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना होगा। इस नौकरी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।
Apply Online
Apply Online
11:00 AM, 12-Dec-2020
BHEL 2021: युवाओं के लिए नौकरियां, बेहतरीन सैलरी भी
देश की नवरत्न कंपनी बीएचईएल में नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यंग प्रोफेशनल के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 09 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। 30 वर्ष तक की आयु वाले युवा 31 दिसंबर, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए आपको किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा और चयन भी बेहद आसान तरीकों से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।
Apply Online
Apply Online