फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP Police SI Recruitment 2026: 504 Sub-Inspector Posts, Know Who Can Apply and When

एमपीईएसबी भर्ती 2026: मध्य प्रदेश में निकली पुलिस एसआई की 504 वैकेंसी, कब से और कौन कर सकता है आवेदन

Wed, 02 Sep 2026 01:37 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 02 Sep 2026 01:37 PM IST
सार

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड ने मध्य प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत गृह विभाग में सूबेदार और सब इंस्पेक्टर के 504 पद भरे जाएंगे। इनमें तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों तरह के पद शामिल हैं।

विज्ञापन
MP Police SI Recruitment 2026: 504 Sub-Inspector Posts, Know Who Can Apply and When
एमपीईएसबी भर्ती 2026 - फोटो : AI

विस्तार

मध्य प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और सूबेदार बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 504 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 9 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 23 सितंबर 2026 है। वहीं, आवेदन फॉर्म में सुधार 28 सितंबर 2026 तक किया जा सकेगा। भर्ती परीक्षा 28 अक्तूबर 2026 को होगी।

विज्ञापन

देखें रिक्तियों का विवरण

पद का नाम कुल वैकेंसी
सूबेदार 81
सब-इंस्पेक्टर (विशेष सशस्त्र बल - SAF) 69
सब-इंस्पेक्टर (जिला पुलिस बल - DEF) 312
सब-इंस्पेक्टर (आर्म्स) - तकनीकी 10
सब-इंस्पेक्टर (फोटो) - तकनीकी 9
सब-इंस्पेक्टर (क्यूडी) - तकनीकी 4
सब-इंस्पेक्टर (फिंगर प्रिंट) - तकनीकी 22
कुल 504

कौन कर सकता है आवेदन?

  • सूबेदार, एसआई (SAF) और एसआई (DEF): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री जरूरी है।
  • विज्ञापन
  • एसआई (आर्म्स): मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
  • फोटो, क्यूडी और फिंगर प्रिंट तकनीकी पद: उम्मीदवार के पास फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मध्य प्रदेश के बाहर के उम्मीदवार केवल अनारक्षित (UR) ओपन कैटेगरी में आवेदन कर सकते हैं।
  • आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश के स्थायी निवासियों को मिलेगा।

क्या है आयु सीमा के नियम?

उम्मीदवार की उम्र की गणना 23 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। भर्ती में अलग-अलग वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 से 43 वर्ष तक रखी गई है। वहीं, अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी।

कितना मिलेगा वेतन?

पद वेतन स्तर
सूबेदार लेवल-9 (36,200-1,14,800)
उप निरीक्षक (सभी श्रेणियां) लेवल-9 (36,200-1,14,800)

चयन प्रक्रिया

एमपी पुलिस एसआई भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा, फिर मुख्य परीक्षा होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और इंटरव्यू देना होगा। हर चरण में सफल होने वाले उम्मीदवार ही अगले चरण में पहुंचेंगे।

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

वर्ग ESB परीक्षा शुल्क विभागीय परीक्षा शुल्क
सामान्य 500 200
एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग (मध्य प्रदेश निवासी) 250 100
पोर्टल शुल्क (गैर-MP ऑनलाइन कियोस्क उपयोगकर्ता) 60 -
पोर्टल शुल्क (पंजीकृत नागरिक उपयोगकर्ता) 20 -

MP Police SI Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?

  • MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर MP Police SI Recruitment 2026 की लिंक खोलें।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed