फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UPSC CDS-II Exam Tips: Less Than Two Weeks Left, Avoid New Topics and Focus on Revision

एग्जाम टिप्स: यूपीएससी सीडीएस-II परीक्षा में दो हफ्ते से भी कम समय बाकी, तैयारी के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Wed, 02 Sep 2026 11:44 AM IST
शाहीन परवीन श्याम सुंदर पाठक, एग्जाम एक्सपर्ट
श्याम सुंदर पाठक, एग्जाम एक्सपर्ट Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 02 Sep 2026 11:44 AM IST
सार

यूपीएससी सीडीएस-II परीक्षा में अब दो हफ्ते से भी कम समय बचा है। ऐसे में उम्मीदवारों को नया पढ़ने के बजाय अब तक पढ़े हुए टॉपिक्स का रिवीजन और मॉक टेस्ट पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन
UPSC CDS-II Exam Tips: Less Than Two Weeks Left, Avoid New Topics and Focus on Revision
UPSC CDS 2 2026 Exam Date - फोटो : AI Generated

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज, यानी सीडीएस-II 2026 परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित होगी और अब परीक्षा में दो सप्ताह से भी कम समय बचा है। अंतिम दिनों में नया पढ़ने के बजाय अब तक पढ़ी गई चीजों को व्यवस्थित करने और बार-बार रिवीजन करने पर ध्यान दें। अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें सुधारें और मॉक टेस्ट के जरिये समय प्रबंधन व सटीकता बढ़ाएं। इन आखिरी दिनों में अनुशासन, सही रणनीति और निरंतर अभ्यास आपकी पूरे साल की मेहनत को सफलता में बदल सकते हैं।

विज्ञापन

गलतियों को तीन श्रेणियों में बांटें

सबसे पहले पूरी ईमानदारी से अपना आत्म-मूल्यांकन करें। पिछले वर्षों के सीडीएस प्रश्नपत्र निर्धारित समय में हल करें और केवल स्कोर देखने के बजाय अपनी गलतियों की वजह पहचानें। गलतियों को तीन श्रेणियों में बांटें, जैसे-ज्ञान की कमी, कॉन्सेप्ट की अस्पष्टता और जल्दबाजी की गलतियों में। बचे दिनों में जल्दबाजी से होने वाली गलतियों को कम करने पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि प्रश्न का उत्तर जानते हुए भी की गई छोटी-सी गलती स्कोर को प्रभावित कर सकती है।

विज्ञापन

कमजोर विषयों पर फोकस

परीक्षा नजदीक आते ही नई किताबें, नोट्स और पीडीएफ पढ़ने का दबाव महसूस होने लगता है। ऐसा लगता है कि जितना ज्यादा पढ़ेंगे, उतनी ही अच्छी तैयारी होगी, लेकिन अंतिम दिनों में नई-नई चीजें पढ़ना कई बार उलझन और तनाव बढ़ा सकता है। इसलिए अब तक पढ़े हुए टॉपिक्स पर भरोसा रखें और बार-बार रिवीजन करें। महत्वपूर्ण टॉपिक्स और प्रश्नों को दोहराएं और जिन विषयों में कमजोरी है, उन पर थोड़ा अधिक ध्यान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान पर फोकस करें

अंतिम दिनों में अंग्रेजी के सभी व्याकरण नियम दोबारा पढ़ने के बजाय शब्दावली और कॉम्प्रिहेंशन की प्रैक्टिस पर ध्यान दें। पैसेज आधारित प्रश्नों में अनुमान लगाने के बजाय दिए गए पैसेज के आधार पर ही उत्तर दें। सामान्य ज्ञान के लिए करंट अफेअर्स पर अधिक फोकस करें, क्योंकि परीक्षा से ठीक पहले इसका रिवीजन अधिक उपयोगी रहता है। साथ ही, अपने बनाए हुए नोट्स या स्टैंडर्ड बुक का बार-बार रिवीजन करें, ताकि महत्वपूर्ण तथ्यों को बेहतर तरीके से याद रखा जा सके।

प्रश्न चयन पर दें ध्यान

गणित में फॉर्मूलों को अच्छी तरह याद कर लें और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों की अधिक से अधिक प्रैक्टिस करें। यदि कोई प्रश्न ज्यादा समय ले रहा हो, तो उसे छोड़कर आगे बढ़ने की आदत अभी से डालें और पहले आसान प्रश्न हल करें। साथ ही, निगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखते हुए प्रश्नों का चयन करने की प्रैक्टिस करें। गलत उत्तर आपका स्कोर बिगाड़ सकते हैं। इसलिए केवल उन्हीं प्रश्नों को हल करें, जिनका उत्तर आपको अच्छी तरह पता हो। जिन प्रश्नों को लेकर आप निश्चित नहीं हैं, उनमें बिना सोचे-समझे तुक्का लगाने से बचें।

  • रात-रात भर जगकर पढ़ने से बचें। इससे थकान और एकाग्रता में कमी हो सकती है।
  • प्रतिदिन कम-से-कम छह से सात घंटे की पर्याप्त नींद लें।
  • हल्का और पौष्टिक भोजन करें तथा पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • परीक्षा से एक दिन पहले एडमिट कार्ड, पहचान-पत्र और अन्य आवश्यक वस्तुएं पहले से व्यवस्थित कर लें।
  • परीक्षा-केंद्र तक पहुंचने का मार्ग और अनुमानित समय पहले ही तय कर लें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed