सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MPPSC SSE Mains 2025 Notification Released: Apply Online from June 25 for State Services Exam

MPPSC SSE Mains 2025: एमपी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 25 जून से करें आवेदन; जानें डिटेल

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 20 Jun 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार

MPPSC SSE Mains 2025 Notification: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवार 25 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

MPPSC SSE Mains 2025 Notification Released: Apply Online from June 25 for State Services Exam
MPPSC SSE Mains 2025 Notification - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

MPPSC SSE Mains 2025 Notification OUT: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू होकर 15 जुलाई 2026 तक चलेगी, जबकि फॉर्म में सुधार (correction) का मौका 30 जून से 17 जुलाई 2026 तक दिया जाएगा।



इस परीक्षा के लिए केवल वही उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास की है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 158 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगी परीक्षा?

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 में प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे। यह परीक्षा 17 अगस्त 2026 से 22 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल, बड़वानी, उज्जैन और बालाघाट सहित राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी।

विज्ञापन

 
दिनांक विषय समय
17 अगस्त 2026 सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
18 अगस्त 2026 सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
19 अगस्त 2026 सामान्य अध्ययन तृतीय प्रश्नपत्र प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
20 अगस्त 2026 सामान्य अध्ययन चतुर्थ प्रश्नपत्र प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
21 अगस्त 2026 पंचम प्रश्नपत्र: सामान्य हिन्दी एवं व्याकरण प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
22 अगस्त 2026 षष्ठ प्रश्नपत्र: हिन्दी निबंध एवं प्रारूप लेखन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 800 आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि मध्य प्रदेश की आरक्षित श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 400 निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को ₹40 पोर्टल शुल्क भी देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या अधिकृत MP Online कियोस्क केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।

परीक्षा केंद्र पर ये दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य

प्रवेश पत्र (Admit Card) के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (Original ID) लेकर जाएं। पहचान सत्यापित होने के बाद ही परीक्षा में बैठने की अनुमति मिलेगी। मान्य पहचान पत्रों में शामिल हैं:

  • वोटर आईडी कार्ड
  • आधार कार्ड (फोटोकॉपी भी मान्य)
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • फोटोयुक्त बैंक पासबुक
  • सरकारी/सार्वजनिक उपक्रम द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
  • अध्ययनरत छात्रों के लिए संस्थान प्रमुख द्वारा जारी फोटो आईडी कार्ड (अधिकतम 3 वर्ष पुराना)
  • राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित नवीनतम फोटो परिचय-पत्र

MPPSC SSE Mains 2025: कैसे करें आवेदन?

  • MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • State Service Main Examination 2025 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल में लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • भरे गए फॉर्म की सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें और फॉर्म सबमिट कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed