सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NBEMS Vacancy 2026: Recruitment Announced for Stenographer, Junior Assistant and 53 Other Posts

NBEMS Jobs 2026: एनबीईएमएस में स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती; 12वीं पास के लिए भी मौका

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 20 Jun 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
सार

NBEMS Vacancy 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ़ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज ने 53 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 29 जून से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

NBEMS Vacancy 2026: Recruitment Announced for Stenographer, Junior Assistant and 53 Other Posts
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

NBEMS Recruitment 2026: राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (National Board of Examinations in Medical Sciences) ने 2 जून 2026 को भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत उप निदेशक (चिकित्सा), जूनियर प्रोग्रामर, जूनियर अकाउंटेंट, स्टेनोग्राफर और जूनियर असिस्टेंट जैसे पदों पर कुल 53 रिक्तियां निकाली गई हैं।



इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जून 2026 से शुरू होकर 20 जुलाई 2026 तक किए जा सकते हैं। आवेदन केवल एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पद का नाम समूह रिक्तियां
उप निदेशक (चिकित्सा) A 02
जूनियर प्रोग्रामर B 01
जूनियर अकाउंटेंट C 04
स्टेनोग्राफर C 07
जूनियर असिस्टेंट C 39
कुल पद   53

कौन कर सकता है आवेदन?

  • उप निदेशक (चिकित्सा): मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल विषय में स्नातकोत्तर (PG) डिग्री होनी चाहिए।
  • जूनियर प्रोग्रामर: कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स में B.Tech/BE/BCA या समकक्ष योग्यता आवश्यक है।
  • जूनियर अकाउंटेंट: गणित, सांख्यिकी या कॉमर्स विषय से स्नातक (Graduation) होना चाहिए।
  • स्टेनोग्राफर: 12वीं पास होना चाहिए तथा शॉर्टहैंड में 80 शब्द प्रति मिनट और टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।
  • जूनियर असिस्टेंट: 12वीं पास के साथ कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना आवश्यक है।

परीक्षा पैटर्न

चरण परीक्षा का नाम विवरण अंक समय अन्य जानकारी
प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 200 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की लिखित परीक्षा 200 अंक 180 मिनट (3 घंटे) गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग। SC/ST/PwD/ESM के लिए 40% और अन्य के लिए 50% न्यूनतम अंक।
द्वितीय चरण कंप्यूटर ज्ञान/कौशल परीक्षा पद अनुसार कंप्यूटर/टाइपिंग/डेटा एंट्री/शॉर्टहैंड टेस्ट 100 अंक 75 मिनट CBT के आधार पर प्रति पद 1 रिक्ति पर 5 उम्मीदवार बुलाए जाएंगे। SC/ST/PwD/ESM के लिए 40% और अन्य के लिए 50% न्यूनतम अंक आवश्यक।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।  
  • होमपेज पर NBEMS Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • “New Registration” पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन ID और पासवर्ड प्राप्त करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें (नाम, योग्यता, पता आदि)।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • फॉर्म को अच्छे से चेक करके Final Submit करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed