OSSB Vacancy 2026: ग्रेजुएट्स के लिए जूनियर असिस्टेंट-क्लर्क पदों पर भर्ती, कौन भर सकता है फॉर्म? यहां जानें
OSSB Junior Assistant Recruitment 2026: ओडिशा राज्य चयन बोर्ड ने जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्नातक उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OSSB Junior Assistant Recruitment 2026: ओडिशा राज्य चयन बोर्ड (OSSB) ने विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती सीएचएसई (ओडिशा), स्कूल एवं जनशिक्षा विभाग के लिए की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 18 अगस्त 2026 रात 11:45 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
| नोटिफिकेशन जारी | 30 जून 2026 |
| आवेदन शुरू | 1 जुलाई 2026 |
| अंतिम तिथि | 18 अगस्त 2026 (रात 11:45 बजे) |
| शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 18 अगस्त 2026 |
| एडमिट कार्ड | परीक्षा से 7 से 10 दिन पहले |
| परीक्षा तिथि | बाद में घोषित की जाएगी |
किस श्रेणी में कितनी वैकेंसी?
कुल 14 पद भरे जाएंगे। श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:
- अनारक्षित (UR): 6 पद (2 महिलाओं के लिए आरक्षित)
- अनुसूचित जनजाति (ST): 4 पद
- अनुसूचित जाति (SC): 4 पद (2 महिलाओं के लिए आरक्षित)
- कुल पद: 14
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार के पास बेसिक कंप्यूटर ज्ञान का प्रमाणपत्र भी होना आवश्यक है।
आयु सीमा
1 जनवरी 2026 के अनुसार उम्मीदवार की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 1984 से पहले और 1 जनवरी 2005 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा।
- लिखित परीक्षा - 200 अंक
- कंप्यूटर स्किल टेस्ट - 20 अंक
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को कंप्यूटर स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
वेतन कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप-सी, लेवल-4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
परीक्षा केंद्र कौन-कौन से मौजूद हैं?
लिखित परीक्षा ओडिशा के पांच परीक्षा जोन में आयोजित की जाएगी।
- बालासोर
- बेरहामपुर
- भुवनेश्वर
- जेयपोर
- संबलपुर
वहीं कंप्यूटर स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन केवल भुवनेश्वर में आयोजित होगा।
आवेदन शुल्क
- सामान्य/SEBC/OBC: 500 रुपये
- SC/ST/PwD: 200 रुपये
यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन
- ओडिशा एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाएं।
- भर्ती सेक्शन में जाएं।
- Junior Assistant Recruitment Examination 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पहले पंजीकरण (Registration) करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।