HPCL Vacancy 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम में मैनेजर, जेए समेत कई 116 पदों पर भर्ती, सालाना पैकेज 49.73 लाख तक
HPCL Officers Vacancy 2026: सरकारी क्षेत्र में अधिकारी पदों पर नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने जूनियर एग्जीक्यूटिव, सीनियर ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
HPCL Officers Recruitment 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने विभिन्न अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर एग्जीक्यूटिव, सीनियर ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर और चीफ जनरल मैनेजर समेत कुल 116 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 जुलाई 2026 से 20 जुलाई 2026 तक एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| पोस्ट का नाम | रिक्तियां |
|---|---|
| जूनियर एग्जीक्यूटिव - रसायन | 37 |
| जूनियर एग्जीक्यूटिव - अग्नि एवं सुरक्षा | 17 |
| वरिष्ठ अधिकारी - बिक्री (खुदरा/लुब्रिकेंट्स/प्रत्यक्ष बिक्री/एलपीजी) | 52 |
| सहायक प्रबंधक/प्रबंधक - परियोजनाएं | 5 |
| मुख्य प्रबंधक/डीजीएम - तकनीकी सेवाएं (विशेष रसायन) | 1 |
| वरिष्ठ प्रबंधक/मुख्य प्रबंधक/विभागीय महाप्रबंधक – अर्थशास्त्री | 1 |
| डीजीएम/जीएम - गैस सोर्सिंग और मार्केटिंग | 2 |
| डीजीएम/जीएम/सीजीएम - बिक्री एवं विपणन (पेट्रोकेमिकल्स) | 1 |
| कुल | 116 |
क्या है शैक्षणिक योग्यता?
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (केमिकल): केमिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय फुल-टाइम डिप्लोमा होना चाहिए।
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (फायर एंड सेफ्टी): विज्ञान विषय से स्नातक (B.Sc.) के साथ फायर एंड सेफ्टी में डिप्लोमा और वैध हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।
- सीनियर ऑफिसर (सेल्स): मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंस्ट्रुमेंटेशन, केमिकल या सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक/बीई के साथ 2 वर्षीय फुल-टाइम MBA/PGDM होना चाहिए।
- असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर (प्रोजेक्ट्स): सिविल इंजीनियरिंग में 4 वर्षीय फुल-टाइम बीटेक/बीई डिग्री आवश्यक है।
- चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर (टेक्निकल सर्विसेज): केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक/बीई डिग्री होनी चाहिए। MBA करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है।
- सीनियर मैनेजर/चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर (इकोनॉमिस्ट): अर्थशास्त्र, एप्लाइड इकोनॉमिक्स, एनर्जी प्लानिंग या संबंधित विषय में 2 वर्षीय फुल-टाइम पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।
- डीजीएम/जीएम (गैस सोर्सिंग एंड मार्केटिंग): किसी भी इंजीनियरिंग शाखा में बीटेक/बीई के साथ 2 वर्षीय फुल-टाइम MBA होना चाहिए।
- डीजीएम/जीएम/सीजीएम (सेल्स एंड मार्केटिंग): केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक/बीई डिग्री आवश्यक है। MBA डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
आयु सीमा
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट दी जाएगी। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
इस भर्ती में एससी, एसटी और PwBD (दिव्यांग) श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। वहीं सामान्य (UR), ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,180 रुपये (1,000 रुपये आवेदन शुल्क + 18% जीएसटी) का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, ऑनलाइन भुगतान के दौरान लागू होने पर पेमेंट गेटवे शुल्क भी देना पड़ सकता है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- सबसे पहले HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Careers या Current Openings सेक्शन में जाएं।
- पहले रजिस्ट्रेशन करें और ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- मांगी गई शैक्षणिक, व्यक्तिगत और अनुभव संबंधी जानकारी दर्ज करें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांच लें और फिर Submit पर क्लिक करें।