{"_id":"6a45126bd95374954e03b913","slug":"auraiya-woman-ends-life-by-hanging-had-been-ill-for-a-month-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: बीमारी से तंग महिला ने फंदे से लटक कर दी जान, एक महीने से चल रही थीं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: बीमारी से तंग महिला ने फंदे से लटक कर दी जान, एक महीने से चल रही थीं बीमार
Wed, 01 Jul 2026 06:58 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 01 Jul 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
शोभा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहायल थाना क्षेत्र के पुरवा बले गांव में बुधवार सुबह राजमिस्त्री की पत्नी ने बीमारी से परेशान होकर कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजन ने मायके पक्ष को घटना की सूचना दी। गांव पुरवा बले निवासी मूलचंद राजमिस्त्री हैं। उनकी 40 वर्षीय पत्नी शोभा को मिर्गी आती थी। इससे वह काफी समय से परेशान थीं। मूलचंद अनुसार बुधवार सुबह वह मवेशियों के लिए खेत से चारा लेने गए थे।
विज्ञापन
जब वह वापस घर लौटे, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो किसी तरह खिड़की से देखा गया। अंदर शोभा फंदे से लटकी मिली। दरवाजा तोड़कर उन्हें नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद बेटे कृष्णा, दीपा और बेटी रुचि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
पति के अनुसार पत्नी बीमारी की वजह से ही वह काफी तनाव में थी, जिसका लगातार इलाज भी कराया जा रहा था। महिला की मौत की सूचना फतेहपुर बिंदकी स्थित मायके दी गई। थानाध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।