पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Water tank tilted by 56 centimeters demolished in Ramgarh.

Auraiya News: रामगढ़ में ढहाई गई 56 सेंटीमीटर झुकी पानी की टंकी

Wed, 01 Jul 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 01 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Water tank tilted by 56 centimeters demolished in Ramgarh.
फोटो-29- जमीन पर गिरा पड़ा टंकी का मलवा। संवाद - फोटो : जिला माहेश्वरी महासभा के नए पदाधिकारी चुने् गए स्वागत किया। स्रोत स्वयं
दिबियापुर। हरचंदपुर रामगढ़ ग्राम पंचायत में 56 सेंटीमीटर झुकी पानी की टंकी गिराने के लिए दो दिन से चल रहा काम मंगलवार दोपहर पूरा गया।
विज्ञापन

तेज आवाज और धमक के साथ खेरे पर बनी टंकी जमींदोज हो गई। एक्सपर्ट टीम ने टंकी सुरक्षित तरीके से गिराई, इससे आसपास के मकान टंकी के मलबे में गिरने से बच गए।
हरचंदपुर रामगढ़ में पिछले दिनों टंकी के झुक जाने पर जल निगम के अधिकारी हरकत में आ गए थे। 15 मीटर ऊंची टंकी के गिरने की आशंका के बीच कन्नौज की टीम से सर्वे कराया गया था। इस सर्वे में टंकी 56 सेंटीमीटर झुकी पाई गई थी। वहीं विशेषज्ञ टीम की रिपोर्ट में टंकी को गिराने की संस्तुति की गई थी। इस कड़ी में जल निगम की ओर से हरियाणा के एक्सपर्ट ठेकेदार की मदद से टंकी गिराने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से दो दिन पहले से 100 मीटर दायरे में लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। सोमवार को जहां टंकी के दो पिलर तोड़े गए। वहीं मंगलवार को तीन पिलर तोड़ते हुए दोपहर में टंकी को ढहा दिया गया। मलबा जमीन पर गिरते ही तेज आवाज और धमक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ओर मकान और दूसरी ओर खाली जमीन पर यह टंकी ढहाई गई। जल निगम की ओर से इस दौरान एक्सईएन राजेश कुमार, एई सत्य प्रकाश व जेई रविकांत मौजूद रहे। वहीं पुलिस लोगों की आवाजाही पर सख्त नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed