NEET PG 2026: नीट पीजी के लिए पंजीकरण शुरू; कब होगी परीक्षा, कितनी है फीस? जानें पूरा विवरण और नए दिशानिर्देश
NEET PG 2026 Notification: एनबीईएमएस ने नीट पीजी की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। परीक्षा 30 अगस्त को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने इस बार कुछ विशेष बदलाव किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG 2026: राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड (NBEMS), नई दिल्ली ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातकोत्तर के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। बोर्ड ने आधिकारिक सूचना बुलेटिन जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण विंडो 1 जुलाई (शाम 5 बजे से) से 21 जुलाई, 2026 को रात 11:55 बजे तक खुली रहेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नीट पीजी परीक्षा अगले महीने आयोजित की जाएगी। मेडिकल बोर्ड ने यह भी बताया है कि परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना 11 अगस्त, 2026 को जारी की जाएगी। इसके अलावा, बोर्ड ने नए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी तिथियां और नियम नीचे जान सकते हैं।
नीट पीजी परीक्षा कब होगी?
एनबीईएमएस के अनुसार, नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में किया जाएगा। वहीं, परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना 11 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी।
नीट पीजी 2026 का रिजल्ट कब आएगा?
बोर्ड के अनुसार, नीट पीजी 2026 का परिणाम 30 सितंबर 2026 तक घोषित कर दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू: 1 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे)
- आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2026 (रात 11:55 बजे)
- परीक्षा शहर की सूचना: 11 अगस्त 2026
- परीक्षा तिथि: 30 अगस्त 2026
- परिणाम: 30 सितंबर 2026 तक
आवेदन से पहले पढ़ें सूचना बुलेटिन
एनबीईएमएस ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले सूचना बुलेटिन 2026 को ध्यानपूर्वक पढ़ें। बोर्ड के अनुसार, सूचना बुलेटिन 1 जुलाई 2026 शाम 4 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
साथ ही उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की सलाह भी दी गई है, ताकि तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।
NEET PG 2026 Notification - PDF
परीक्षा केंद्र आवंटन को लेकर बोर्ड ने क्या बदलाव किया?
एनबीईएमएस ने स्पष्ट किया है कि नीट पीजी 2026 के लिए परीक्षा राज्य, परीक्षा शहर और परीक्षा केंद्र का आवंटन 'पहले आओ, पहले पाओ' (First Come, First Serve) के आधार पर नहीं किया जाएगा।
बोर्ड ने कहा है कि आवेदन जल्दी जमा करने से किसी विशेष परीक्षा शहर या परीक्षा केंद्र के आवंटन में कोई प्राथमिकता नहीं मिलेगी। इसलिए उम्मीदवार केवल इस वजह से जल्दबाजी में आवेदन करना जरूरी ना समझें, बल्कि आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।
नीट पीजी 2026 का परीक्षा शुल्क कितना है?
नीट पीजी 2026 का परीक्षा शुल्क श्रेणीवार नीचे देख सकते हैं:
| श्रेणी | शुल्क |
| सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस | 3,500 रुपये |
| एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी | 2,500 रुपये |
नीट पीजी के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
एनएमसी अधिनियम, 2019 और स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा विनियम, 2023 के प्रावधानों के अनुसार मान्यता प्राप्त एमबीबीएस डिग्री या अनंतिम एमबीबीएस पास प्रमाणपत्र होना चाहिए।
और
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC)/पूर्ववर्ती भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (MCI) या राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा जारी एमबीबीएस योग्यता का स्थायी या अनंतिम पंजीकरण प्रमाण पत्र रखना होगा।
और
एक वर्ष की इंटर्नशिप पूरी कर ली हो या 30-09-2026 को या उससे पहले इंटर्नशिप पूरी करने की संभावना हो ।