पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2026 Notification out at natboard.edu.in; Exam on 30 Aug, Check Complete Schedule here

NEET PG 2026: नीट पीजी के लिए पंजीकरण शुरू; कब होगी परीक्षा, कितनी है फीस? जानें पूरा विवरण और नए दिशानिर्देश

Wed, 01 Jul 2026 05:07 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 01 Jul 2026 05:07 PM IST
सार

NEET PG 2026 Notification: एनबीईएमएस ने नीट पीजी की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। परीक्षा 30 अगस्त को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने इस बार कुछ विशेष बदलाव किए हैं।
 

विज्ञापन
NEET PG 2026 Notification out at natboard.edu.in; Exam on 30 Aug, Check Complete Schedule here
NEET PG 2026 - फोटो : AI Genrated

विस्तार

NEET PG 2026: राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड (NBEMS), नई दिल्ली ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातकोत्तर के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। बोर्ड ने आधिकारिक सूचना बुलेटिन जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण विंडो 1 जुलाई (शाम 5 बजे से) से 21 जुलाई, 2026 को रात 11:55 बजे तक खुली रहेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


नीट पीजी परीक्षा अगले महीने आयोजित की जाएगी। मेडिकल बोर्ड ने यह भी बताया है कि परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना 11 अगस्त, 2026 को जारी की जाएगी। इसके अलावा, बोर्ड ने नए दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी तिथियां और नियम नीचे जान सकते हैं।

विज्ञापन

नीट पीजी परीक्षा कब होगी?

एनबीईएमएस के अनुसार, नीट पीजी परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में किया जाएगा। वहीं, परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना 11 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी।

नीट पीजी 2026 का रिजल्ट कब आएगा?

बोर्ड के अनुसार, नीट पीजी 2026 का परिणाम 30 सितंबर 2026 तक घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू: 1 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2026 (रात 11:55 बजे)
  • परीक्षा शहर की सूचना: 11 अगस्त 2026
  • परीक्षा तिथि: 30 अगस्त 2026
  • परिणाम: 30 सितंबर 2026 तक

आवेदन से पहले पढ़ें सूचना बुलेटिन

एनबीईएमएस ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले सूचना बुलेटिन 2026 को ध्यानपूर्वक पढ़ें। बोर्ड के अनुसार, सूचना बुलेटिन 1 जुलाई 2026 शाम 4 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

साथ ही उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की सलाह भी दी गई है, ताकि तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।

NEET PG 2026 Notification - PDF

परीक्षा केंद्र आवंटन को लेकर बोर्ड ने क्या बदलाव किया?

एनबीईएमएस ने स्पष्ट किया है कि नीट पीजी 2026 के लिए परीक्षा राज्य, परीक्षा शहर और परीक्षा केंद्र का आवंटन 'पहले आओ, पहले पाओ' (First Come, First Serve) के आधार पर नहीं किया जाएगा।

बोर्ड ने कहा है कि आवेदन जल्दी जमा करने से किसी विशेष परीक्षा शहर या परीक्षा केंद्र के आवंटन में कोई प्राथमिकता नहीं मिलेगी। इसलिए उम्मीदवार केवल इस वजह से जल्दबाजी में आवेदन करना जरूरी ना समझें, बल्कि आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed