पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UPTET Exam 2026: UPTET Exam Begins on July 2, Read These Important Guidelines Before Reaching the Exam Centre

UPTET: यूपीटीईटी परीक्षा देने जा रहे हैं? सेंटर जाने से पहले पढ़ लें ये जरूरी निर्देश; वरना हो सकती है दिक्कत

Wed, 01 Jul 2026 05:04 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 01 Jul 2026 05:04 PM IST
सार

UPTET Exam 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए उम्मीदवारों को एग्जाम डे गाइडलाइंस, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी पहले से जरूर जांच लेनी चाहिए।

विज्ञापन
UPTET Exam 2026: UPTET Exam Begins on July 2, Read These Important Guidelines Before Reaching the Exam Centre
UPTET Exam 2026 - फोटो : AI

विस्तार

UPTET Exam 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 कल से आयोजित होने जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों कुछ  दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है, ताकि उन्हें परेशानी न हो। उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा, क्योंकि परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले एंट्री गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

किस दिन कौन-सा पेपर होगा?

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई तक दो पालियों में किया जाएगा। पेपर-2 की परीक्षा 2 और 3 जुलाई को आयोजित होगी, जबकि पेपर-1 का आयोजन 3 और 4 जुलाई को किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। पहली पारी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी।

विज्ञापन


पहली पारी के लिए परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार सुबह 8:45 बजे और दूसरी पारी के लिए दोपहर 1:45 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

60 जिलों के 955 केंद्रों पर होगी परीक्षा

  • UPTET 2026 का आयोजन राज्य के 60 जिलों में बनाए गए 955 परीक्षा केंद्रों पर कुल 5 पालियों में किया जाएगा।
  • परीक्षा में कुल 19,94,661 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें 17,67,180 अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के हैं, जबकि 2,27,481 अभ्यर्थी अन्य राज्यों से हैं।
  • परीक्षा में 1,85,791 सेवारत शिक्षक और 18,08,870 नए अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
  • प्राथमिक स्तर (पेपर-1) के लिए 3,88,179, उच्च प्राथमिक स्तर (पेपर-2) के लिए 8,16,436 तथा दोनों स्तरों के लिए 3,95,023 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
  • सर्वाधिक परीक्षा केंद्र और अभ्यर्थियों वाले जिलों में वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर नगर, मेरठ, मऊ, मुरादाबाद, आगरा और जौनपुर शामिल हैं।

एग्जाम सेंटर पर किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

UPTET 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास 2026 का प्रिंटेड एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है। इसके अलावा, उन्हें एक मूल फोटो पहचान पत्र, उसकी एक फोटोकॉपी और तीन हालिया पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लेकर जाना होगा। मान्य पहचान पत्रों में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य सरकारी फोटो पहचान पत्र शामिल हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड पर “e-KYC Required at Exam Center” अंकित है, उनके लिए सत्यापन के उद्देश्य से मूल आधार कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा। दस्तावेजों की कमी होने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ लें ये जरूरी गाइडलाइंस

  • परीक्षा केंद्र पर कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ लेकर जाएं।
  • आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखें।
  • पहचान पत्र की एक फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ रखें।
  • केवल नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन का उपयोग करें।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • नोट्स, किताबें, कागजात, बैग या अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा कक्ष में नहीं ले जा सकेंगे।
  • अभ्यर्थियों को साधारण और आरामदायक कपड़े पहनकर आने की सलाह दी गई है तथा भारी आभूषण पहनने से बचना चाहिए।
  • गेट बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed