NEET UG 2026: नीट की फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने का एक और मौका, क्या है लास्ट डेट? यहां जानें
NEET UG 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी फीस रिफंड के लिए बैंक खाते की जानकारी सत्यापित या अपडेट करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब पात्र उम्मीदवार 7 जुलाई 2026 रात 11:50 बजे तक यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी के अभ्यर्थियों को राहत देते हुए फीस रिफंड के लिए बैंक खाते की जानकारी सत्यापित या संशोधित करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब पात्र उम्मीदवार 7 जुलाई 2026 रात 11:50 बजे तक आधिकारिक नीट पोर्टल पर जाकर अपनी बैंक डिटेल की पुष्टि या उसमें बदलाव कर सकते हैं।
यह फैसला उन उम्मीदवारों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जो पहले तय समय सीमा के भीतर बैंक विवरण अपडेट नहीं कर पाए थे या जिन्होंने गलत जानकारी दर्ज कर दी थी।
एनटीए ने क्या कहा?
एनटीए ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा है कि रिफंड पोर्टल 7 जुलाई 2026 रात 11:50 बजे तक खुला रहेगा। इस दौरान उम्मीदवार अपने बैंक खाते की जानकारी देख सकते हैं, उसकी पुष्टि कर सकते हैं या जरूरत पड़ने पर उसमें सुधार कर सकते हैं।
एजेंसी के अनुसार, इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र उम्मीदवार केवल तकनीकी या लिपिकीय गलती की वजह से फीस रिफंड से वंचित न रह जाए।
बैंक डिटेल कैसे करें अपडेट?
उम्मीदवारों को सबसे पहले नीट यूजी के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद दो-स्तरीय सत्यापन (टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
लॉग इन करने के बाद 'Bank Account Details Confirmation/Updation' लिंक पर क्लिक करें। यहां बैंक खाते की जानकारी की पुष्टि करें या जरूरत होने पर उसमें संशोधन करें।
यदि आवश्यक हो, तो उम्मीदवार रद्द किया गया यानी कैंसिल चेक भी अपलोड कर सकते हैं, ताकि बैंक खाते की जानकारी सही तरीके से सत्यापित की जा सके।
एक बार सबमिट करने के बाद नहीं होगा बदलाव
एनटीए ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर बैंक खाते की जानकारी सबमिट करने के बाद वही अंतिम (फाइनल) मानी जाएगी। इसलिए उम्मीदवार सभी विवरण अच्छी तरह जांचने के बाद ही फॉर्म जमा करें, ताकि रिफंड मिलने में किसी प्रकार की समस्या न हो।
ऐसे करें बैंक डिटेल अपडेट
- नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- "Final Opportunity to Confirm/Update Bank Account Details for NEET (UG) 2026 Fee Refund (Exam held on 03 May 2026)" लिंक पर क्लिक करें।
- अपने लॉगिन विवरण दर्ज कर साइन इन करें।
- उम्मीदवार डैशबोर्ड खोलें।
- बैंक खाते की जानकारी सत्यापित करें या जरूरत पड़ने पर अपडेट करें।
- सभी जानकारी ध्यान से जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।