पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   DU Increases ECA Quota Seats to 1,370; Trials Mandatory for Admission

DU Admission 2026: ईसीए कोटे से दाखिले के लिए सीटें बढ़ीं, ट्रायल अनिवार्य; इस साल 1370 सीटों पर होंगे एडमिशन

Wed, 01 Jul 2026 10:56 AM IST
Shahin Praveen रश्मि शर्मा
रश्मि शर्मा Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 01 Jul 2026 10:56 AM IST
सार

DU Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज  कोटे के तहत सीटों की संख्या बढ़ा दी है। इस वर्ष 1370 सीटों पर दाखिले होंगे और उम्मीदवारों के लिए ट्रायल में शामिल होना अनिवार्य होगा। ट्रायल की तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।

विज्ञापन
DU Increases ECA Quota Seats to 1,370; Trials Mandatory for Admission
DU - फोटो : डीयू (फाइल)

विस्तार

DU Admission ECA Quota: दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक दाखिलों के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के तहत पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ईसीए) कोटे से दाखिले के इच्छुक छात्रों को सामान्य आवेदन के साथ इस कोटे के लिए अलग से आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


विवि ने इस बार ईसीए कोटे की सीटों की संख्या में बढ़ोतरी की है। इस बार 14 गतिविधियों के लिए 1370 सीटें हैं। बीते साल तक करीब 1345 सीटें ही थी। सीटों की संख्या बढ़ने के कारण इस कोटे से ज्यादा दाखिले हो सकेंगे। ईसीए श्रेणियों में दाखिले ट्रायल व सर्टिफिकेट के आधार पर होंगे।
विज्ञापन


ट्रायल में शामिल होना अनिवार्य होगा। ईसीए दाखिला संयोजक प्रो. दीप्ति तनेजा के अनुसार इस बार ईसीए सीटों की संख्या में इजाफा हुआ है। बीते साल की ईसीए गाइडलाइंस के आधार पर ही इस साल दाखिले होंगे। इस कोटे के दिशा-निर्देशों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। छात्रों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि यदि वे ट्रायल में अनुपस्थित रहे तो उन्हें प्रवेश प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कोटे से दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। छात्रों को पंजीकरण प्रक्रिया के समय ही सीएसएएस पोर्टल पर अपने प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य है। बिना वैध प्रमाणपत्र अपलोड किए किसी भी छात्र को ट्रायल के लिए नहीं बुलाया जाएगा।

ईसीए मेरिट सूची कैसे तैयार होगी?

एक मई 2023 से 30 अप्रैल 2026 के बीच के प्राप्त प्रमाणपत्र ही मान्य होंगे। छात्र अधिकतम पांच प्रमाणपत्र अपलोड कर सकते हैं, जिनमें से सर्वश्रेष्ठ तीन के आधार पर अंक दिए जाएंगे। यदि किसी छात्र के पास केवल एक प्रमाणपत्र है तो वह भी अपलोड किया जा सकता है।

ईसीए के लिए अलग मेरिट सूची तैयार की जाएगी। ईसीए में 25 प्रतिशत वेटेज सीयूईटी स्कोर तथा 75 प्रतिशत वेटेज प्रमाणपत्र और ट्रायल को दी जाएगी। ईसीए की एनएसएस और एनसीसी श्रेणी में 75 प्रतिशत वेटेज केवल प्रमाणपत्रों तथा 25 प्रतिशत सीयूईटी स्कोर की होगी। एनएसएस और एनसीसी श्रेणियों में ट्रायल नहीं होगा। इन दोनों श्रेणियों में केवल प्रमाणपत्रों के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। इन श्रेणियों के छात्रों को भी पांच प्रमाणपत्र अपलोड करने होंगे।

इस बार 14 श्रेणियां हैं शामिल

ईसीए की 14 श्रेणियों में क्रिएटिव राइटिंग, डांस, डिबेट, एनएसएस, एनसीसी, डिजिटल मीडिया, फाइन आर्ट्स, वोकल म्यूजिक, भारतीय एवं पश्चिमी वाद्य संगीत, थिएटर, क्विज, योग और डिविनिटी (धर्मशास्त्र) शामिल हैं। छात्र इनमें से अधिकतम तीन श्रेणियों में आवेदन कर सकते हैं लेकिन प्रवेश केवल एक ही श्रेणी के आधार पर मिलेगा। प्रति श्रेणी उन्हें अलग से 100 रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed