पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   UPTET Admit Card 2026 Released; Exam to Begin from July 2 Across Uttar Pradesh

UPTET Admit Card: यूपी टीईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, फटाफट करें डाउनलोड; 955 केंद्रों पर होगा एग्जाम

Tue, 30 Jun 2026 09:49 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 30 Jun 2026 09:49 AM IST
सार

UPTET Admit Card: यूपी टीईटी 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UPTET Admit Card 2026 Released; Exam to Begin from July 2 Across Uttar Pradesh
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

UPTET Admit Card OUT: यूपी टीईटी (UPTET) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर, नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग 2 से 4 जुलाई 2026 तक राज्यभर में शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करेगा। आयोग ने इससे पहले 22 जून को परीक्षा शहर की जानकारी भी जारी कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखें परीक्षा पैटर्न

आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का आयोजन 02 एवं 03 जुलाई 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में किया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 09:30 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 02:30 बजे से 05:00 बजे तक संपन्न होगी। इसके अतिरिक्त 04 जुलाई 2026 को केवल प्रथम पाली में प्रातः 09:30 बजे से 12:00 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रदेश के 60 जनपदों में स्थापित कुल 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा तिथि परीक्षा पाली परीक्षा समय स्तर
02.07.2026 प्रथम 09:30 AM से 12:00 PM उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8)
02.07.2026 द्वितीय 02:30 PM से 05:00 PM उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8)
03.07.2026 प्रथम 09:30 AM से 12:00 PM उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8)
03.07.2026 द्वितीय 02:30 PM से 05:00 PM प्राथमिक (कक्षा 1 से 5)
04.07.2026 प्रथम 09:30 AM से 12:00 PM प्राथमिक (कक्षा 1 से 5)

 

परीक्षा पैटर्न

यूपीटीईटी 2026 की परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर (OMR) शीट पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जो बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, भाषा-1, भाषा-2, गणित और पर्यावरण अध्ययन विषयों से संबंधित होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और परीक्षा की अवधि 150 मिनट (ढाई घंटे) निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के लिए राहत की बात यह है कि परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

कितने अंक वाले होंगे पास?

परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत यानी 90 अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 55 प्रतिशत यानी 82 अंक निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मिलने वाला यूपीटीईटी प्रमाणपत्र (UPTET Certificate) आजीवन वैध रहेगा, जिससे वे भविष्य में शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में इसका उपयोग कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed