पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   SWAYAM courses now part of Jamia curriculum; varsity completes all semester-end, entrance tests

JMI: जामिया के पाठ्यक्रम में अब SWAYAM कोर्स शामिल; सेमेस्टर के आखिर में सभी एग्जाम्स और प्रवेश परीक्षाएं पूरी

Tue, 30 Jun 2026 02:42 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Tue, 30 Jun 2026 02:42 PM IST
सार

SWAYAM Courses: जामिया मिलिया इस्लामिया ने नई शिक्षा नीति के तहत अपने पाठ्यक्रम में स्वयं कोर्स को शामिल किया है। साथ ही विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर के आखिर में होने वाली सभी परीक्षाएं और प्रवेश परीक्षाएं सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन
SWAYAM courses now part of Jamia curriculum; varsity completes all semester-end, entrance tests
Jami Millia Islamia, JMI - फोटो : X (@jmiu_official)

विस्तार

JMI: जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत पहली बार अपने पाठ्यक्रम और परीक्षा प्रणाली में स्वयं कोर्स को शामिल किया है। स्वयं भारत सरकार का एक ऑनलाइन शिक्षा प्लेटफॉर्म है, जहां छात्र विभिन्न विषयों के कोर्स कर सकते हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, जामिया ने 280 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रमों की एंड-सेमेस्टर परीक्षाएं और प्रवेश परीक्षाएं भी तय समय में सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन

20 हजार छात्रों की परीक्षाएं समय पर हुईं संपन्न

विश्वविद्यालय ने बताया कि SWAYAM कोर्स को पढ़ाई में शामिल करना नई शिक्षा नीति के तहत किया गया एक महत्वपूर्ण बदलाव है। इससे छात्रों को अपनी रुचि और जरूरत के अनुसार विषय चुनने की अधिक स्वतंत्रता और सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने यह भी बताया कि 280 से अधिक स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं 2 मई से 25 मई के बीच आयोजित की गईं। इन परीक्षाओं में लगभग 20,000 छात्रों ने भाग लिया।

परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने छात्रों और शिक्षकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश (SOP) जारी किए, जिससे उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन और जमा करने का कार्य समय पर पूरा हो सका। इसके परिणामस्वरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर लगभग 800 परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। विश्वविद्यालय के अनुसार, समय पर परिणाम, ग्रेड शीट और प्रोविजनल डिग्री जारी होने से छात्रों को उच्च शिक्षा और नौकरी के लिए आवेदन करने में किसी प्रकार की देरी का सामना नहीं करना पड़ा।

एक लाख से अधिक आवेदन, 16 शहरों में आयोजित हुईं प्रवेश परीक्षाएं

  • यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 280 से अधिक अकादमिक कार्यक्रमों के प्रवेश परीक्षा कार्य पूरे कर लिए हैं।
  • PhD कार्यक्रम और रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी के सिविल सेवा कोचिंग कार्यक्रम के लिए भी प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गईं।
  • स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG), डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 1 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।
  • प्रवेश परीक्षाएं दिल्ली, लखनऊ, पटना, श्रीनगर, जम्मू, जयपुर, गुवाहाटी, कोलकाता, मुंबई, भोपाल, देहरादून, बेंगलुरु, हैदराबाद, रांची समेत 16 शहरों में आयोजित की गईं।
  • 25 कार्यक्रमों में प्रवेश CUET-UG स्कोर के आधार पर दिया जाएगा।
  • बीटेक में प्रवेश जेईई (Main) 2026 रैंकिंग और BArch में प्रवेश NATA 2026 रैंकिंग के आधार पर होगा।
  • इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP BEd) में प्रवेश NCET 2026 के आधार पर किए जाएंगे।
  • विश्वविद्यालय ने बताया कि प्रवेश परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
  • विश्वविद्यालय के स्कूलों में कक्षा 6, 9 और 11 में प्रवेश के लिए भी पांच शहरों में प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गईं।
  • स्कूल प्रवेश परीक्षाओं के लिए 53,500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।

परीक्षा नियंत्रक एहतेशामुल हक ने कहा कि यूनिवर्सिटी ने बेहतर प्लानिंग और संसाधनों के सही इस्तेमाल से एंड-सेमेस्टर परीक्षाएं और एडमिशन टेस्ट लगभग एक साथ आयोजित किए। उन्होंने बताया कि इस साल गलत तरीके से परीक्षा देने (इम्पर्सोनेशन) और दूसरी अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए गए, जिसमें सभी एडमिशन टेस्ट सेंटरों पर मेटल डिटेक्टर लगाना भी शामिल था। वाइस-चांसलर मजहर आसिफ ने कहा कि परीक्षाओं, एडमिशन और नतीजों की घोषणा समय पर होने से यूनिवर्सिटी की एकेडमिक प्लानिंग और भविष्य के विकास में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed