{"_id":"6a450a669a5a1757b7014ef5","slug":"pune-murder-case-aidsa-action-dentist-muskan-soni-suspended-for-five-years-for-mocking-ketan-agarwal-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"'...तो मरोगे ही': केतन की मौत का मजाक बनाने वाली डेंटिस्ट मुस्कान सोनी पर गिरी गाज, AIDSA ने क्या एक्शन लिया?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'...तो मरोगे ही': केतन की मौत का मजाक बनाने वाली डेंटिस्ट मुस्कान सोनी पर गिरी गाज, AIDSA ने क्या एक्शन लिया?
Wed, 01 Jul 2026 06:09 PM IST
नवीन पारमुवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: नवीन पारमुवाल
Updated Wed, 01 Jul 2026 06:09 PM IST
सार
केतन अग्रवाल की मौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली डेंटिस्ट मुस्कान सोनी पर गाज गिरी है। एआईडीएसए ने उनके व्यवहार को अनुशासनहीनता और अनैतिक मानते हुए कड़ा एक्शन लिया है। जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन
केतन की मौत का मजाक उड़ाना पड़ा भारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Pune Ketan Agarwal Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर मध्य प्रदेश की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी को मजाकिया वीडियो बनाना भारी पड़ गया। ऑल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन यानी एआईडीएसए ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है। मुस्कान सोनी मध्य प्रदेश इकाई में कोषाध्यक्ष के पद पर काम कर रही थीं। एसोसिएशन ने उन्हें इस पद से हटा दिया है और उनकी सदस्यता भी छीन ली है। यह कार्रवाई अगले पांच साल के लिए की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर केतन अग्रवाल की मौत का मजाक उडाया था।
मुस्कान सोनी ने वीडियो में क्या कहा था?
कुछ दिन पहले मुस्कान सोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में उन्होंने केतन अग्रवाल को लेकर बेहद आपत्तिजनक और असंवेदनशील बातें कही थीं। उन्होंने वीडियो में कहा था कि उस लड़के के सिर पर बाल नहीं थे, अगर तुम ऐसे झूठ बोलोगे तो जाहिर है तुम्हारी मौत हो जाएगी। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी कड़ी आलोचना शुरू कर दी। विवाद बढ़ने के बाद मुस्कान ने एक और वीडियो जारी कर माफी मांगी थी।
सस्पेंशन आर्डर में क्या कहा गया है?
आल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर निलंबन का आदेश साझा किया है। इस आदेश में कहा गया है कि डॉक्टर मुस्कान सोनी ने अनुशासनहीनता की है। उन्होंने केतन अग्रवाल को लेकर जो बातें कहीं, वे संगठन के संविधान और नैतिक मूल्यों के खिलाफ हैं। संगठन की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें फौरन प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पुणे हत्याकांड: केतन को एक बार में खत्म कर देना चाहती थी सिया, दो बार किया था रिहर्सल; इंटरनेट से सीखा पैंतरा
निलंबन के दौरान क्या होंगे नियम?
एसोसिएशन ने साफ कर दिया है कि अगले पांच साल तक मुस्कान सोनी संगठन से जुड़ा कोई काम नहीं कर सकेंगी। इस दौरान उन्हें एसोसिएशन की किसी भी बैठक, समिति या कार्यक्रम में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं होगी। वह किसी भी आधिकारिक मंच पर आल इंडिया डेंटल स्टूडेंट्स एंड सर्जन्स एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगी। उनके सभी अधिकार और विशेषाधिकार तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिए गए हैं।
केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब तक क्या हुआ है?
यह पूरा विवाद केतन अग्रवाल की हत्या की चल रही जांच के बीच सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 18 जून को पुणे जिले के लोहगढ किले में केतन की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों ने मिलकर केतन को किले की पहाडी से नीचे धक्का दे दिया था। दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं।
पुलिस जांच में कौन से नए खुलासे हुए हैं?
पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद केतन का मोबाइल फोन कुछ समय तक उसकी मंगेतर सिया गोयल के पास ही था। इसके बाद उसने वह फोन केतन के परिवार को सौंप दिया था। सोमवार को हुई अदालती सुनवाई में पुलिस ने कहा कि वह इस बात की जांच कर रही है कि कहीं सिया ने फोन से कोई सबूत तो नहीं मिटाए हैं। इसी जांच के लिए अदालत ने सिया और चेतन की पुलिस हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ा दी है। बता दें कि केतन और सिया की इसी साल नवंबर में शादी होने वाली थी।
यह भी पढ़ें: पुणे हत्याकांड: धक्का देने से पहले सिया ने मांगा था केतन का फोन, क्या सबूत मिटाने के लिए रची साजिश?