बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   Letter to PM Modi and Shehbaz Sharif: Why did 117 people from Pakistan and India write to PM Modi and Shehbaz?

Letter to PM Modi-Shehbaz Sharif: PAK और भारत के 117 लोगों ने PM मोदी और शहबाज को क्यों लिखी चिट्ठी?

अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम Published by: Adarsh Jha Updated Wed, 01 Jul 2026 05:43 PM IST
Letter to PM Modi and Shehbaz Sharif: Why did 117 people from Pakistan and India write to PM Modi and Shehbaz?
ऑपरेशन सिंदूर के एक साल बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों को लेकर एक नई पहल सामने आई है। दोनों देशों की 117 प्रमुख हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को संयुक्त पत्र लिखकर संवाद बहाल करने की अपील की है। इस पहल में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और पाकिस्तान के कई पूर्व मंत्री व राजनयिक भी शामिल हैं। हालांकि इस अपील ने राजनीतिक बहस भी छेड़ दी है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इसे अनुचित बताते हुए इसकी आलोचना की है।

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बीच शांति और संवाद की नई पहल सामने आई है। सेंटर फॉर पीस एंड प्रोग्रेस की ओर से जारी संयुक्त अपील में दोनों देशों के 117 प्रमुख नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से द्विपक्षीय वार्ता फिर से शुरू करने का आग्रह किया है।

इस अपील पर भारत के 61 और पाकिस्तान के 56 नागरिकों ने हस्ताक्षर किए हैं। हस्ताक्षरकर्ताओं का कहना है कि दशकों से चली आ रही शत्रुता ने दोनों देशों के करोड़ों लोगों, खासकर युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। उनका मानना है कि भारत और पाकिस्तान दुनिया की लगभग एक-पांचवें आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं और दोनों देशों के लोग शांति, विकास और सहयोग पर आधारित भविष्य के हकदार हैं।

पत्र में दोनों सरकारों से विश्वास बहाली के कई कदम उठाने की अपील की गई है। इनमें नई दिल्ली और इस्लामाबाद में उच्चायुक्तों की दोबारा नियुक्ति, सामान्य वीजा सेवाओं की बहाली, दोनों देशों के बीच वाणिज्यिक उड़ानों के लिए हवाई क्षेत्र खोलना और अटारी-वाघा सीमा को व्यापार व आवागमन के लिए फिर से शुरू करना शामिल है।

इसके अलावा, श्रीनगर-मुजफ्फराबाद बस सेवा और अन्य सीमा पार संपर्क परियोजनाओं को दोबारा शुरू करने की मांग भी की गई है। अपील में करतारपुर साहिब कॉरिडोर को सुचारु रूप से संचालित करने, पाकिस्तान स्थित शारदा पीठ तक श्रद्धालुओं की पहुंच सुनिश्चित करने और दोनों देशों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत स्थलों की यात्रा को आसान बनाने पर भी जोर दिया गया है।

पत्र में जम्मू-कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों पर व्यापक द्विपक्षीय संवाद फिर से शुरू करने की वकालत की गई है। हस्ताक्षरकर्ताओं ने वर्ष 2004 से 2007 के बीच हुए वार्ता ढांचे को आधार बनाकर आगे बढ़ने का सुझाव दिया है। साथ ही दोनों देशों की वैध सुरक्षा चिंताओं का समाधान, तनाव कम करने और विश्वास बहाली के उपायों पर भी बल दिया गया है।

इस संयुक्त अपील पर हस्ताक्षर करने वालों में भारत की ओर से महबूबा मुफ्ती, फारूक अब्दुल्ला, मीरवाइज उमर फारूक, राज्यसभा सांसद मनोज झा और पूर्व केंद्रीय मंत्री हुमायूं कबीर शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान की ओर से पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी, पूर्व राजनयिक अशरफ जहांगीर काजी, सांसद इस्फान्यार भंडारा और परमाणु वैज्ञानिक परवेज हुदभोय जैसे प्रमुख नाम जुड़े हैं।

हालांकि इस पहल को लेकर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इस अपील की आलोचना करते हुए क्या कहा जरा सुनिए। 

फिलहाल, यह संयुक्त पत्र एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संबंधों में संवाद बनाम सख्ती की बहस को केंद्र में ले आया है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि दोनों देशों की सरकारें इस अपील पर कोई प्रतिक्रिया देती हैं या नहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

US Supreme Court on Trump: कोर्ट के फैसले से भड़के ट्रंप ने नागरिकता पर लिया बड़ा एक्शन

01 Jul 2026

Fuel Price Update: पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, आम जनता को मिली राहत

01 Jul 2026

यूपी में 1 जुलाई का मौसम अलर्ट: कहां होगी भारी बारिश, जानिए पूरी अपडेट

01 Jul 2026

1 जुलाई से बदले नियम: गैस सिलिंडर के दाम घटे, डीजल पर भी हुआ बड़ा फैसला

01 Jul 2026

Weather Forecast 01 July 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

01 Jul 2026
विज्ञापन

Ram Mandir Donation Scam: दिनभर नजरबंद के बाद होने के बाद अजय राय ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन

01 Jul 2026

Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा गबन मामले में SIT की जांच हुई अब तेज, चंपत राय का बयान दर्ज

01 Jul 2026
विज्ञापन

Sonam Raghuvanshi Bail: सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट जाएगा राजा का परिवार!

01 Jul 2026

Rajasthan News: जानिए जगन गुर्जर की पूरी कहानी, कैसे हुई गुर्जर की मौत?

30 Jun 2026

Vaibhav Sooryavanshi नहीं बन पाएंगे Test Player? Mohammad Kaif ने बताए Fielding के किस्से

30 Jun 2026

Ram Temple Donation Theft: मायावती पर जमकर भड़कीं सुप्रिया श्रीनेत, कह दी बड़ी बात

30 Jun 2026

MLA Kamal Akhtar resigns as SP Chief Whip: कमाल अख्तर ने क्यों दिया पद से इस्तीफा? Akhilesh Yadav

30 Jun 2026

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की साजिश, पाकिस्तान आतंकियों का मददगार हाजी लतीफ गिरफ्तार

30 Jun 2026

Rajasthan News: यमुना जल समझौते पर जयपुर में सीएम भजनलाल का भव्य रोड शो

30 Jun 2026

डकैत जगन गुर्जर मामला: परिजनों ने की CBI जांच की मांग, जेल में हुई थी जगन की हत्या

30 Jun 2026

Maharashtra Political Crisis: सचिन अहीर के पार्टी छोड़ने पर क्या बोले Aditya Thackeray?Shivsena (UBT)

30 Jun 2026

Ram Temple Donation Theft Case: राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर ओवैसी ने किया 'मुस्लिम' का जिक्र तो भड़के महंत

30 Jun 2026

Ketan Agarwal Case: चेतन का 'गेट एनालिसिस' खोलेगा मौत का सच! Ketan Siya Case | Lohgad Fort

30 Jun 2026

UP Politics: 'बीजेपी को हराने के लिए किसी से भी गठबंधन करूंगा', यूपी में असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा एलान

30 Jun 2026

Maharashtra Political Crisis: आदित्य ठाकरे के करीबी ने थामा शिंदे का दामन

30 Jun 2026

'हर साल 1100 से ज्यादा बार बातचीत',जाते-जाते आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी का खुलासा

30 Jun 2026

अब मोबाइल नंबर शेयर किए बिना भी WhatsApp पर होगी चैट?

30 Jun 2026

Ram Mandir Chanda Chori पर Asaduddin Owaisi का विस्फोटक बयान | CM Yogi | Akhilesh Yadav |Champat Rai

30 Jun 2026

Maharashtra Politics: देवेंद्र फडणवीस का समर्थन करने को क्यों तैयार हुए उद्धव ठाकरे? लेकिन रख दी ये शर्त

30 Jun 2026

Pakistan Water Crisis: पाकिस्तान ने भारत को फिर दिखाई आंख! हाथ काटने की धमकी

30 Jun 2026

अयोध्या पहुंच रहे नेताओं पर, योगी क्यों बोले, 'अंगूर खट्टे हैं'

30 Jun 2026

Shamli Ayush Malik News: मोहम्मद अली फिर बन गया आयुष, नया वीडियो वायरल

30 Jun 2026

Heat Wave in Europe: 40 डिग्री में 1000 से ज्यादा मौतें! भारत को भी मिली चेतावनी

30 Jun 2026

Bharat Tiwari Case: भरत तिवारी के गांव में गरमाया माहौल, बीजेपी विधायक से हो गई तीखी बहस!

30 Jun 2026

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश, तेज हवाओं के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी

30 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed