पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam police arrested 3 people from up with fake currency in guwahati punjabi road six mile

Crime News: असम में पकड़े गए यूपी के 3 शातिर, 10.90 लाख के नकली नोट और हथियार बरामद, क्या थी कोई बड़ी साजिश?

Wed, 01 Jul 2026 07:07 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: नवीन पारमुवाल Updated Wed, 01 Jul 2026 07:07 PM IST
सार

असम पुलिस ने गुवाहाटी में बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के तीन लोगों को 10.90 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ पकड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
assam police arrested 3 people from up with fake currency in guwahati punjabi road six mile
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Assam Police: असम पुलिस ने गुवाहाटी में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से 10.90 लाख रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामद हुई है। पुलिस को संदेह है कि यह मामला किसी बड़े अंतरराज्यीय नकली नोट गिरोह से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस की टीमें अलग-अलग राज्यों में इस गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस को कैसे मिली गुप्त सूचना?
पुलिस को बुधवार को एक विशेष खुफिया जानकारी मिली थी। इसके आधार पर गुवाहाटी के सिक्स माइल स्थित पंजाबी रोड पर एक वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली गई। यह गाड़ी उत्तर प्रदेश के नंबर (यूपी-35 बीवी-8240) की थी। तलाशी के दौरान गाड़ी से 500-500 रुपये के नकली नोट मिले जिनकी कुल कीमत 10.90 लाख रुपये है।
विज्ञापन


आरोपियों में कौन-कौन शामिल?
पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के निवासियों के रूप में हुई है। इनमें 34 वर्षीय अनुज गुप्ता निवासी उन्नाव, 32 वर्षीय महेश शुक्ला निवासी कानपुर और 28 वर्षीय रोशन गुप्ता निवासी कानपुर शामिल हैं। पुलिस ने इन तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: '...तो मरोगे ही': केतन की मौत का मजाक बनाने वाली डेंटिस्ट मुस्कान सोनी पर गिरी गाज, AIDSA ने क्या एक्शन लिया?


आरोपियों से क्या-क्या मिला?
पुलिस को वाहन की तलाशी के दौरान केवल नकली नोट ही नहीं बल्कि कई अन्य सामान भी मिले हैं। बरामद सामान में एक गैस कटर, गैस सिलेंडर, एक दाव यानी धारदार हथियार, गोल्ड फ्लेम लाइटर और एक कटिंग प्लायर शामिल है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन उपकरणों का इस्तेमाल किस अपराध के लिए किया जाना था।

पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसियां अब इस बात का पता लगा रही हैं कि नकली नोट कहां से लाए गए थे और इन्हें असम में कहां खपाने की तैयारी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह के तार कई राज्यों से जुड़े हो सकते हैं और जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां संभव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed