Kala Hiran: कोर्ट पहुंचा ‘काला हिरण’ का विवाद, सलमान खान की याचिका पर टली सुनवाई; मेकर्स ने दिया बड़ा आश्वासन
Kala Hiran Row: सलमान खान और फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर चल रहा विवाद अब कोर्ट में पहुंच गया है। जानिए क्या है पूरा मामला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सलमान खान और फिल्म ‘काला हिरण’ के बीच जारी विवाद अब कोर्ट तक खिंच गया है। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने फिलहाल सुनवाई को सोमवार तक के लिए टाल दिया है। जानिए केस को लेकर क्या है नया अपडेट।
मेकर्स ने दिया आश्वासन
शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान फिल्म के मेकर्स ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि सोमवार तक न तो फिल्म रिलीज की जाएगी और न ही इसका ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे तब तक फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) के पास सर्टिफिकेशन के लिए भी नहीं भेजेंगे।
मेकर्स के वकील ने कोर्ट को बताया कि अभी तक फिल्म का सिर्फ टीजर रिलीज हुआ है और फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान की याचिका पर वे जल्द ही अपना पूरा जवाब दाखिल करेंगे।
सोमवार को होगी अगली सुनवाई
जस्टिस ज्योति सिंह ने कहा कि अगर मेकर्स को पूरा भरोसा है कि फिल्म अभी रिलीज नहीं होगी, तो उन्हें इसे आधिकारिक रूप से रिकॉर्ड पर रखना चाहिए। इसके बाद मेकर्स ने साफ तौर पर कोर्ट को आश्वासन दिया कि सोमवार तक फिल्म को CBFC के पास नहीं भेजा जाएगा।
कोर्ट ने इस बयान को रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया और अगली सुनवाई सोमवार के लिए तय कर दी।
सलमान के वकील का बयान
इससे पहले सलमान खान के वकील ने दलील दी थी कि मेकर्स को साफ तौर पर यह कहना चाहिए कि फिल्म रिलीज नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह मामला सलमान खान के ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ के उल्लंघन से जुड़ा है और इसके लिए अंतरिम राहत की मांग की गई है।
ये भी पढ़ें- 5 हजार में करते थे परफॉर्म, इलाज करवाने के नहीं होते थे पैसे; दिलजीत ने याद किए संघर्ष भरे दिन; सब रह गए हैरान
फिलहाल कोर्ट ने मेकर्स के आश्वासन को स्वीकार कर लिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार को होगी, जहां विवाद से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है।