Uttar Da Puttar Trailer: फिर कॉमेडी करने आ रहे हैं अनु कपूर, रिलीज हुआ 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर
Uttar Da Puttar Trailer Release: अनु कपूर, पवन मल्होत्रा और रुखसार रहमान की अदाकारी से सजी फिल्म 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसे मनोज बाजपेयी ने लॉन्च किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक मिनट 48 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अनु कपूर भौतिक विज्ञान के अध्यापक हैं। वह गृह और वास्तु को मानते हैं। इसके चलते उनको मुश्किल होती है। वह अपने दोस्तों को अच्छी सलाह देते हैं मगर खुद परेशान रहते हैं। कहानी 'कर्म बड़ा या किस्मत?' के सवाल के आस-पास घूमती है।
ट्रेलर में अनु कपूर शानदार कॉमेडी करते नजर आए हैं। उनके अलावा फिल्म में पवन मल्होत्रा, रुखसार रहमान, बृजेंद्र काला, जीवेशु अहलूवालिया, राजेंद्र सेठी, समिट गुलाटी और नितिन अरोड़ा जैसे कलाकार नजर आएंगे। 'उत्तर दा पुत्तर' 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
MANOJ BAJPAYEE UNVEILS 'UTTAR DA PUTTAR' TRAILER – 24 JULY 2026 RELEASE... National Award-winning actor #ManojBajpayee unveiled the official trailer of #UttarDaPuttar, a family entertainer headlined by #AnnuKapoor.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 1, 2026
🔗: https://t.co/thlL14Rq40
Written and directed by Ravinder… pic.twitter.com/SUWqqLxxGM
फिल्म का लेखन और निर्देशन रविंदर सिवाच ने किया है। फिल्म का निर्माण संदीप कपूर और प्रिया कपूर ने प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया है। प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स इससे पहले 'जुगाड़', 'अनारकली ऑफ आरा' और 'भोंसले' फिल्म बना चुक है।