पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Diljit Dosanjh Revealed He Performed At Weddings For 5000 Rupees Shares His Life Story

5 हजार में करते थे परफॉर्म, इलाज करवाने के नहीं होते थे पैसे; दिलजीत ने याद किए संघर्ष भरे दिन; सब रह गए हैरान

Wed, 01 Jul 2026 05:06 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 01 Jul 2026 05:06 PM IST
सार

Diljit Dosanjh: सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपने शुरुआती संघर्षों को याद किया और बताया कि स्टार बनने से पहले उनकी जिंदगी कितनी मुश्किलों से भरी थी। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Diljit Dosanjh Revealed He Performed At Weddings For 5000 Rupees Shares His Life Story
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिलजीत ने बताया कि उनका बचपन काफी गरीबी में बीता। कई बार उनके परिवार के पास इलाज के लिए भी पैसे नहीं होते थे। उन्होंने कहा कि उस समय बीमार पड़ना भी उनके लिए किसी लग्जरी जैसा था, क्योंकि डॉक्टर के पास जाने के लिए पैसे ही नहीं होते थे।

विज्ञापन

बचपन में किया काफी संघर्ष
हाल ही में एक इंटरव्यू में दिलजीत ने बताया कि बचपन की इन मुश्किलों ने उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ने और लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि साल 2002 में जब उनका पहला एल्बम रिलीज हुआ, तब उन्हें समझ आया कि लाइव परफॉर्मेंस ही उनकी कमाई का सबसे बड़ा जरिया बन सकता है। शुरुआत में वह बर्थडे पार्टी और शादी में गाने को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं थे, लेकिन कॉन्ट्रैक्ट के कारण उन्हें ये ऑफर स्वीकार करने पड़े।

विज्ञापन

Diljit Dosanjh Revealed He Performed At Weddings For 5000 Rupees Shares His Life Story
दिलजीत दोसांझ - फोटो : फेसबुक@Diljit Dosanjh

5000 में किया परफॉर्म 
धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि सिर्फ एल्बम से कमाई करना आसान नहीं है और इन लाइव शो से मिलने वाले पैसे ने उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। दिलजीत ने बताया, ‘मैंने कभी किसी को मना नहीं किया। कोई 5,000 दे, 10,000 दे या 15,000 दे, मैंने हर ऑफर को हां कहा। मैं दिन-रात हर जगह परफॉर्म करने जाता था।’

उन्होंने कहा कि ऐसा करने के पीछे एक ही वजह थी- अपने बचपन की गरीबी से बाहर निकलना। उनके लिए अमीर और सफल बनना सिर्फ एक सपना नहीं था, बल्कि एक जरूरत थी।

Diljit Dosanjh Revealed He Performed At Weddings For 5000 Rupees Shares His Life Story
दिलजीत दोसांझ - फोटो : एक्स

इसलिए परफॉर्म करना किया बंद
दिलजीत ने यह भी बताया कि बाद में उन्होंने शादियों में परफॉर्म करना बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ सीनियर कलाकार इन शोज को छोटा समझते थे और उन्हें इसी तक सीमित मानने लगे थे। ऐसे में उन्होंने तय किया कि वह खुद के बड़े कॉन्सर्ट्स पर ध्यान देंगे।

ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर ने 'रामायण' के सेट पर की सह-कलाकार की मदद, अभिनेता जाहिद खान ने की तारीफ

अपने बचपन को याद करते हुए दिलजीत ने कहा, ‘मैं बहुत गरीब परिवार से आता हूं। अगर हम बीमार पड़ जाते थे, तो डॉक्टर के पास जाने के पैसे नहीं होते थे।’

विज्ञापन

Diljit Dosanjh Revealed He Performed At Weddings For 5000 Rupees Shares His Life Story
वेदांग रैना, दिलजीत दोसांझ, शरवरी - फोटो : सोशल मीडिया
मैं वापस आऊंगा में नजर आए दिलजीत
वर्कफ्रंट की बात करें तो दिलजीत हाल ही में इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आए, जिसमें नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शारवरी भी अहम भूमिकाओं में थे। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed